फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नींद में आखिर क्यों बड़बड़ाने लगते हैं लोग, क्या आपको भी है यह 'बीमारी'?

Fri, 23 Oct 2020 09:00 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
sleep talking: Symptoms causes and treatment Why do people talk in their sleep disorders
Sleep Disorder - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

आपने अपने घर में या आसपास किसी जाननेवाले की नींद में बड़बड़ाने की आदत के बारे में जरूर सुना होगा। आम धारणा है कि नींद में अक्सर सपने देखते हुए लोग बड़बड़ाने लगते हैं। आपने कभी सोचा है कि लोग नींद में क्यों बड़बड़ाते हैं या कुछ भी बातें करने लगते हैं? दरअसल इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आपको जानकर हैरानी हो सकती है, बीमारी तो नहीं, लेकिन इसे स्लीपिंग डिसऑर्डर कहा जा सकता है। यह एक प्रकार का पैरासेमनिया है, जिसका मतलब है- सोते समय असामान्य या अस्वाभाविक व्यवहार करना। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से: 

sleep talking: Symptoms causes and treatment Why do people talk in their sleep disorders

नींद में बड़बड़ाने की आदत को बीमारी नहीं माना जाता है, लेकिन इसे सामान्य भी नहीं कहा जा सकता। नींद में बड़बड़ाने वाला व्यक्ति एक बार में 30 सेकेंड से ज्यादा नहीं बोलता और कुछ देर बोलने के बाद चुप हो जाता है। ऐसा कुछ स्थितियों में होता है। एक रिसर्च के मुताबिक तीन से 10 साल के लगभग आधे से ज्यादा बच्चे अपनी बातें नींद में पूरी करते हैं। वहीं पांच फीसदी बड़े लोगों में भी यह समस्या होती है। लड़कों की तुलना में लड़कियों में इसकी ज्यादा संभावना होती हैं। 

sleep talking: Symptoms causes and treatment Why do people talk in their sleep disorders

नींद में बड़बड़ाने का कारण
नींद में बड़बड़ाने के पीछे आखिर कौन से कारण होते हैं। अमर उजाला के साथ बातचीत में डॉ. प्रवीण सिन्हा ने बताया कि इसके पीछे सबसे बड़ी वजह तनाव है। अगर कोई लगातार तनाव से गुजर रहा हो तो उसके साथ यह समस्या होती है। इसलिए हमें खुद को पर्याप्त नींद और आराम देना चाहिए। शरीर के साथ मन को भी आराम चाहिए होता है। लंबे समय से तनाव की स्थिति में कहीं घूमकर आना कारगर साबित होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sleep talking: Symptoms causes and treatment Why do people talk in their sleep disorders

आरईएम स्लीप बिहैवियर डिसऑर्डर 
कुछ लोगों में सोते हुए हाथ-पैर चलाने और चीखने चिल्लाने की आदत होती है। बॉलीवुड फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका पादुकोण को यही आदत होती है। ऐसी आदतें निद्रारोग (डिमेंशिया) या पार्किंसन जैसी बीमारी के लक्षण हैं। इस बीमारी को 'आरईएम स्लीप बिहैवियर डिसआर्डर' कहा जाता है। आरईएम यानी नींद का वो चरण, जहां नींद में या सपने जो चल रहा हो, उसे सच समझने लगते हैं। 

विज्ञापन
sleep talking: Symptoms causes and treatment Why do people talk in their sleep disorders
ध्यान

क्या है उपाय
आरईएम के अलावा, दवाओं के साइडइफेक्ट, तनाव आदि के कारण भी यह समस्या होती है।इससे बचने के लिए समय से सोना और तनाव से दूर रहना चाहिए। कई बार ब्लड सर्कुलेशन यानी रक्तसंचार नियमित न रहने के कारण ऐसा होता है। इसलिए इसे ठीक रखने के लिए योग, ध्यान और व्यायाम करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed