फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट में बनने वाली गैस हो सकती है जानलेवा, जानें ये क्यों बनती है और इसके घरेलू उपाय क्या हैं

Fri, 23 Oct 2020 08:59 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
how to get rid of gas problem home remedies of gas causes symptoms prevention and treatment
How to get rid of Gas - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

दिल्ली की एक आईटी कंपनी में काम करने वाली आरती शर्मा लॉकडाउन के दौरान अपने घर बनारस चली गई। होम क्वारंटीन के तीसरे ही दिन उसे अचानक से सीने में जलन और दर्द के साथ सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कोरोना वायरस के संदेह में पूरा परिवार परेशान हो गया। आनन-फानन में जब डॉक्टर के यहां ले जाया गया तो पता चला कि आरती को गैस चढ़ गई थी। इन दिनों पेट में गैस बनना आम बात है। पाचन तंत्र में कोई तकलीफ या गड़बड़ी होने पर एसिडिटी या पेट में गैस की समस्या(Gastric problem) परेशान करने लगती है। कई बार गैस की वजह से सीने में दर्द होने लगता है। गैस भयंकर तरीके से सिर में चढ़ जाती है तो उल्टियां तक आने लगती है। शरीर के किसी हिस्से में गैस फंस जाए तो इससे होने वाला दर्द जानलेवा लगता है। क्या आप भी गैस की समस्या से परेशान रहते हैं? 

how to get rid of gas problem home remedies of gas causes symptoms prevention and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बाहर का जरा सा कुछ खाया नहीं कि पेट खराब हो जाता है। पेट में जलन, गैस वगैरह की समस्या शुरू हो जाती है। गैस की समस्या होने पर भूख कम लगना, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ या फिर पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई बार गैस बनने से पेट फूलने लगता है और पाचन संबंधी दिक्कत पैदा हो जाती है। अगर आपको भी ज्यादा गैस बनती है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें क्योंकि गैस की वजह से आपको पेट संबंधी कई रोग हो सकते हैं। 

how to get rid of gas problem home remedies of gas causes symptoms prevention and treatment

गैस क्यों बनती है?

  • हमारे पेट में दो तरह के बैक्टीरिया होते हैं गुड बैक्टीरिया और बैड बैक्टीरिया। जब इन दोनों का संतुलन बिगड़ जाता है, तो गैस बनने लगती है। कई बार किसी अन्य बीमारी के दुष्प्रभाव के कारण भी यह असंतुलन होता है। बढ़ती उम्र के साथ भोजन आसानी से नहीं पचने के कारण भी गैस बनती है। वहीं, कई लोगों को कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से भी गैस बनती है। जैसे कुछ लोगों में लहसुन, प्याज, बीन्स के सेवन से भी गुड और बैड बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ जाता है और गैस बनने लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to get rid of gas problem home remedies of gas causes symptoms prevention and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

गैस का एक कारण कब्ज भी

  • बहुत सारे लोग जो अक्सर कब्ज की समस्या से पीड़ित रहते हैं, उनके पेट में भी गैस बनती है। कब्ज होने के कारण उनके शरीर से टॉक्सिन्स ठीक से बाहर नहीं आ पाते, जिसकी वजह से गैस बनने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए खूब पानी पीने और फाइबर वाले फूड्स का अधिक सेवन करने की सलाह दी जाती है। गैस की समस्या के ढेर सारे उपाय आपके घर में ही मौजूद हैं। 
विज्ञापन
how to get rid of gas problem home remedies of gas causes symptoms prevention and treatment
इसबगोल भूसी को दूध में मिलाकर पिएं - फोटो : Pixabay
गैस की समस्या के घरेलू उपाय
  • इसबगोल के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इसबगोल की भूसी का सेवन करने से आप गैस की समस्या से तो बचेंगे ही, यह आपको कब्ज से भी छुटकारा दिलाएगा। भूसी को एक से दो चम्मच तक पानी या दूध में मिलाकर पिएं। हालांकि, लंबे समय तक इसबगोल की भूसी का इस्तेमाल करना नुकसान भी पहुंचा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed