{"_id":"60d066ae936f26334f29411f","slug":"skin-disease-psoriasis-symptoms-and-causes-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: त्वचा से जुड़ी गंभीर बीमारी है सोरायसिस, इन छह वजहों से बढ़ जाता है और भी खतरा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: त्वचा से जुड़ी गंभीर बीमारी है सोरायसिस, इन छह वजहों से बढ़ जाता है और भी खतरा
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम डी
दुनिया में कई ऐसी बीमारियां हैं, जो बेहद ही खतरनाक हैं। इनमें कैंसर, टीबी, डायबिटीज आदि शामिल हैं। सोरायसिस भी एक गंभीर बीमारी है, जो त्वचा से जुड़ी हुई है। वैसे तो यह बीमारी इंसान को किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन आमतौर पर यह वयस्कों में ज्यादा देखने को मिलती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सोरायसिस का संबंध कई खतरनाक बीमारियों, जैसे- डायबिटीज, हृदय संबंधी बीमारियां और डिप्रेशन (अवसाद) से भी है। इस बीमारी की असली वजह के बारे में तो पता नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि प्रतिरक्षा तंत्र और आनुवंशिक कारणों से यह बीमारी किसी को भी हो सकती है और इसका असर शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। इसलिए इसके लक्षणों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इसके लक्षणों और इससे जुड़े खतरों के बारे में...
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सोरायसिस के लक्षण क्या हैं?
आमतौर पर लोग शरीर में खुजली और त्वचा पर चकत्ते देखकर उसे अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि यही सोरायसिस के प्रमुख लक्षण हैं, जिसपर ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आपके घर में किसी को सोरायसिस की शिकायत रह चुकी है तो आपको विशेष सावधानी की जरूरत है। अगर चमड़ी खुरदुरी और मोटी लगे या त्वचा पर चकत्ते हों, तो डॉक्टर से जांच करा लेनी चाहिए। इसका सबसे ज्यादा असर कोहनी के बाहरी हिस्से और घुटने पर देखने को मिलता है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
क्या संक्रामक है यह बीमारी?
विशेषज्ञ कहते हैं कि सोरायसिस संक्रामक बीमारी नहीं है। यह स्वीमिंग पूल में नहाने, किसी सोरायसिस पीड़ित के साथ संपर्क में आने और किसी सोरायसिस पीड़ित के साथ शारीरिक संबंध बनाने से भी यह बीमारी नहीं फैलती है। इसलिए अधिक घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कब बढ़ जाता है खतरा?
मौसम (बहुत ठंडा हो)
तंबाकू के सेवन से
शराब के सेवन से
तनाव में रहने से
शरीर के किसी हिस्से में अगर चोट लगी हो, जिससे त्वचा कट गई हो
संक्रमण से (कुछ दवाइयों की एलर्जी से)
अगर आप हर रोज इन सबसे दो चार होते हैं, तो आपको इस बीमारी के होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सोरायसिस का इलाज क्या है?
विशेषज्ञ कहते हैं कि इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन कई ऐसे उपचार जरूर हैं, जो इसके लक्षणों और त्वचा के चकत्तों को कम कर सकते हैं। इसके इलाज के लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।