{"_id":"69e9bb9021aa10dc15077270","slug":"skin-care-in-summer-how-to-cure-yourself-to-sunburn-tips-to-protect-your-skin-2026-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skin Care in Summer: सनस्क्रीन, हाइड्रेशन और सही आहार; जानिए गर्मी में स्किन को सुरक्षित रखने के रहस्य","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Skin Care in Summer: सनस्क्रीन, हाइड्रेशन और सही आहार; जानिए गर्मी में स्किन को सुरक्षित रखने के रहस्य
Thu, 23 Apr 2026 07:57 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 23 Apr 2026 07:57 PM IST
सार
Skin Care in Summer: गर्मी के मौसम में अगर आप अभी से अपनी स्किन का ध्यान नहीं रखेंगे तो जून-जुलाई के महीने में तो आपकी स्किन झुलसने लगेगी। यहां हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी में स्किन को सुरक्षित रखने के रहस्य
- फोटो : AI
Skin Care in Summer: गर्मी का मौसम आते ही सूरज की तेज किरणें और बढ़ती तापमान से त्वचा पर असर पड़ने लगता है। यदि आप अभी से अपनी स्किन का ध्यान नहीं रखते हैं तो जून-जुलाई के महीने में स्किन रूखी, डल और झुलसने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Trending Videos
गर्मी में स्किन को सुरक्षित रखने के रहस्य
- फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन का इस्तेमाल
- गर्मी में सूरज की UV किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
- इसके लिए SPF 50 या उससे अधिक वाले सनस्क्रीन का हर 2-3 घंटे में इस्तेमाल करें।
- ये त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और झुलसने, दाग या समय से पहले उम्र बढ़ने से रोकता है।
गर्मी में स्किन को सुरक्षित रखने के रहस्य
- फोटो : Freepik.com
हाइड्रेटेड रहें
- गर्मियों में शरीर और त्वचा दोनों जल्दी डिहाइड्रेट हो जाते हैं।
- दिनभर में पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है।
- हाइड्रेटिंग जूस, नारियल पानी और फ्रूट्स से त्वचा में नमी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में स्किन को सुरक्षित रखने के रहस्य
- फोटो : Adobe stock
हल्का मेकअप और प्राकृतिक प्रोडक्ट्स
- गर्मियों में भारी मेकअप से त्वचा बंद हो सकती है और पिंपल या दाने हो सकते हैं।
- हल्का मेकअप करें और एलोवेरा जेल या नारियल तेल जैसे प्राकृतिक प्रोडक्ट्स से त्वचा को पोषण दें।
विज्ञापन
गर्मी में स्किन को सुरक्षित रखने के रहस्य
- फोटो : Freepik.com
संतुलित आहार
- त्वचा की चमक बनाए रखने के लिए ताजे फल, हरी सब्जियां और विटामिन C वाले खाद्य पदार्थ जैसे संतरा, स्ट्रॉबेरी और पालक शामिल करें।
- ये स्किन को अंदर से हाइड्रेट और मजबूत बनाते हैं।