फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक जगह बैठकर काम करने से हो सकता है मधुमेह और दिल की बीमारियों का खतरा, ऐसे करें बचाव

Fri, 02 Oct 2020 02:45 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 02 Oct 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
Sitting in one place for too long time can be harmful to health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के समय में काम का बोझ बहुत ज्यादा बढ़ गया है, लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें ये भी ध्यान नहीं रहता है कि बैठे-बैठे कितना समय हो गया है। ऑफिस में लोगों को घंटो तक एक ही जगह बैठकर काम करना पड़ता है। जिससे कई तरह की परेशानियां हो जाती है लेकिन हम इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। आगे चलकर यहीं परेशानियां बड़ी समस्याओं की वजह बनती हैं। एक जगह पर बैठे रहने से मांसपेशियों में अकड़न और दर्द जैसी समस्याएं तो आम बात हैं। इसके अलावा एक जगह बैठे रहने से शरीर में कई तरह की समस्याएं जन्म लेने लगती हैं।

Sitting in one place for too long time can be harmful to health
heart - फोटो : pixa

घंटो तक बैठे रहने से हमारा शरीर एक्टिव नहीं रहता है जिसके कारण शरीर में मोटापे की समस्या हो जाती है। जिससे शरीर में आलस और सुस्ती आती है। मोटापा कई तरह के रोगों को भी जन्म देता है। मोटापे के कारण दिल संबंधित रोगों के होने की आशंका भी बढ़ जाती है।
 

Sitting in one place for too long time can be harmful to health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लगातार एक ही मुद्रा में बैठकर काम करने से टाइप 2 मधुमेह होने की आशंका बढ़ जाती है। जिसकी वजह से आपको आंखों की रोशनी कम होने जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए चाहें आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हों या फिर लगातार ऑफिस में काम करते हो, आपको कुछ बातों का खयाल रखना चाहिए ताकि आप बीमार न पड़े।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sitting in one place for too long time can be harmful to health
Tired
  • अगर आप ज्यादा देर तक एक ही जगह बैठकर काम करत हैं तो बीच-बीच में थोड़ा मूव करते रहें।
  • आप चाहें तो अपने हाथ पैर और गर्दन के कुछ मूवमेंट भी कर सकते हैं।
  • काम करते हुआ अचानक से झटके के साथ नहीं उठना चाहिए।
  • पानी लेने या फिर कुछ उठाने के लिए किसी को आवाज लगाने की बजाय आप खुद ही ये कार्य करें। इससे आप अपनी कुर्सी से कई बार उठकर थोड़ा चल भी लेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed