फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के टीके पर रूस ने दी खुशखबरी, ट्रायल में मिली सफलता, जानें कबतक आएगी वैक्सीन

Fri, 02 Oct 2020 12:19 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 02 Oct 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
russia Coronavirus Vaccine updates today: Second Russian Covid vaccine human trial completed to be launch soon
Coronavirus Vaccine - फोटो : Amar Ujala

दुनियाभर में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर रूस से एक बड़ी खबर आ रही है। अगस्त में दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी (Sputnik-V) का पंजीकरण कर कई देशों को चौंका देने वाले रूस ने दूसरी वैक्सीन को लेकर भी अच्छी खबर दी है। एपिवैक कोरोना (EpiVacCorona) नाम की इस वैक्सीन के शुरुआती क्लिनिकल ट्रायल सफल साबित हुए हैं। साइबेरिया स्थित रूस के टॉप सिक्रेट विषाणु विज्ञान अनुसंधान केंद्र वेक्टर ने एक समाचार एजेंसी को इस बारे में जानकारी दी। 


 

russia Coronavirus Vaccine updates today: Second Russian Covid vaccine human trial completed to be launch soon
Coronavirus vaccine updates - फोटो : Pixabay/Amarujala

वेक्टर के मीडिया विभाग ने समाचार एजेंसी इंटरफेक्स को बताया कि क्लिनिकल ट्रायल के पहले दो चरणों में वैक्सीन सफल साबित हुई है। EpiVacCorona वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ असरदार भी है और सुरक्षित भी। वेक्टर ने कहा है कि क्लिनिकल ट्रायल के दौरान प्रतिरक्षा प्रक्रिया को ट्रिगर करनेवाले पेप्टाइड्स के आधार पर इस वैक्सीन के प्रभाव के बारे में अंतिम निष्कर्ष निकालना संभव होगा। 

russia Coronavirus Vaccine updates today: Second Russian Covid vaccine human trial completed to be launch soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने इसी हफ्ते राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि तीन सप्ताह में मंत्रालय द्वारा वेक्टर इंस्टिट्यूट के टीके को मंजूरी दी जा सकती है। वेक्टर संस्थान ने कहा है कि पंजीकरण होने के बाद साइबेरिया में 5,000 स्वयंसेवकों पर अंतिम क्लिनिकल ट्रायल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
russia Coronavirus Vaccine updates today: Second Russian Covid vaccine human trial completed to be launch soon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एपिवैक कोरोना वैक्सीन विकसित करने वाले वेक्टर संस्थान ने कहा है कि सामान्य ट्रायल से अलग एक अलग क्लिनिकल ट्रायल भी होगा, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु वाले करीब 150 स्वयंसेवक सहभागी होंगे। इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि बुजुर्गों पर वैक्सीन कितनी प्रभावी है और उनके लिए वैक्सीन की डोज क्या होगी। उसके बाद 18 से 60 साल के बीच के 5,000 रूसी स्वयंसेवकों पर प्लेसबो-नियंत्रित परीक्षण होगा। 

विज्ञापन
russia Coronavirus Vaccine updates today: Second Russian Covid vaccine human trial completed to be launch soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

इससे पूर्व समाचार एजेंसी आरआईए के हवाले से भी यह खबर आ रही थी कि रूस ने दूसरी वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल पूरा कर लिया है। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ कारगर दूसरी वैक्सीन का भी पंजीकरण जल्द ही कर लिया जाएगा। संभवत: इसी महीने बड़ी खबर सामने आ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed