Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: फिटनेस के लिए नहीं चाहिए महंगे उपकरण, घर पर फुल बॉडी वर्कआउट से मिलेंगे कई फायदे

Mon, 16 Nov 2026 08:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Nov 2026 08:30 AM IST
सार

फिट रहने के लिए जिम जाना जरूरी नहीं है। घर पर ही स्क्वाट, पुश-अप्स और प्लैंक जैसी आसान एक्सरसाइज करके शरीर को सक्रिय और मांसपेशियों को मजबूत रखा जा सकता है। नियमित अभ्यास से शारीरिक ताकत, संतुलन और कोर स्ट्रेंथ बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
Simple Home Exercises to Stay Fit Without Going to the Gym Build Strength at Home
नियमित व्यायाम की आदत - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए खान-पान पर ध्यान देना तो जरूरी है ही साथ ही नियमित व्यायाम भी बहुत जरूरी है। हालांकि आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लोगों के लिए व्यायाम का समय निकालना मुश्किल होता जा रहा है। घंटों एक जगह बैठकर काम करना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और अनियमित दिनचर्या के कारण कम उम्र में ही कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है।



नियमित व्यायाम न सिर्फ शरीर को फिट रखने में मदद करता है, बल्कि इससे हृदय रोग, डायबिटीज, मोटापा और लिवर से जुड़ी समस्याओं का जोखिम भी कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसके अलावा शारीरिक गतिविधियां मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

क्या आप रोजाना व्यायाम करते हैं?

Trending Videos
Simple Home Exercises to Stay Fit Without Going to the Gym Build Strength at Home
नियमित व्यायाम की बनाएं आदत - फोटो : Amarujala.com/AI

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को फिट रखने के लिए हर दिन जिम जाना जरूरी नहीं है। अगर आप काम की व्यस्तता के कारण जिम नहीं जा पाते हैं, तो घर पर ही कुछ आसान एक्सरसाइज करके पूरे शरीर को एक्टिव रख सकते हैं। इसके लिए आपको महंगे उपकरणों या बहुत अधिक जगह की भी जरूरत नहीं होती। 

जंपिंग जैक से बढ़ाएं स्टैमिना

जंपिंग जैक एक आसान कार्डियो एक्सरसाइज है, जिसे घर पर बिना किसी उपकरण के किया जा सकता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हों और पैरों को एक साथ रखें। अब उछलते हुए पैरों को बाहर की तरफ फैलाएं और दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं। फिर वापस शुरुआती स्थिति में आ जाएं।
 

  • इस अभ्यास को लगातार 20-30 सेकंड तक कर सकते हैं। इससे हृदय गति बढ़ती है, कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इससे शरीर की सहनशक्ति भी बेहतर होती है।
Simple Home Exercises to Stay Fit Without Going to the Gym Build Strength at Home
पुश अप्स - फोटो : Freepik.com

बॉडीवेट स्क्वाट से मजबूत होती हैं मांसपेशियां

स्क्वाट एक आसान लेकिन प्रभावी एक्सरसाइज है, जो शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसे करने के लिए पैरों को कूल्हों की चौड़ाई के बराबर खोलकर सीधे खड़े हो जाएं। अब घुटनों को धीरे-धीरे मोड़ते हुए इस तरह नीचे बैठें, जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों। ध्यान रखें कि पीठ सीधी रहे और जांघें फर्श के समानांतर आने की कोशिश करें।

  • इस अभ्यास को अपनी क्षमता के अनुसार 30 सेकंड के तीन से चार सेट में कर सकते हैं। इससे पैरों, कूल्हों और कोर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।


पुश-अप्स से बढ़ाएं शरीर की ताकत
 

  • पुश-अप्स को सिर्फ छाती की मांसपेशियों के लिए ही उपयोगी नहीं माना जाता। यह शरीर के ऊपरी हिस्से के साथ कोर की मांसपेशियों को भी सक्रिय करता है। इसके नियमित अभ्यास से हाथों, कंधों और छाती की ताकत बढ़ाने तथा शरीर का पोस्चर बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। इसे घर पर बिना किसी उपकरण के आसानी से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Simple Home Exercises to Stay Fit Without Going to the Gym Build Strength at Home
शरीर के लिए जरूरी एक्सरसाइज - फोटो : Amarujala.com/AI

ग्लूट ब्रिज से मजबूत बनाएं कमर और कूल्हे

ग्लूट ब्रिज का अभ्यास शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल मैट पर लेट जाएं और घुटनों को मोड़कर पैरों को जमीन पर रखें। अब पेट की मांसपेशियों को सक्रिय रखते हुए कूल्हों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड इसी स्थिति में रुकें और फिर धीरे-धीरे नीचे आ जाएं। इसके 10-12 दोहराव कर सकते हैं। इससे कूल्हों, जांघों और कोर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed