Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिन और खनिज की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक है विटामिन बी-1, जिसे थायमिन के नाम से भी जाना जाता है। यह शरीर के कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। यह विटामिन मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी होता है और साथ ही तंत्रिका, मांसपेशियों और हृदय के ठीक से काम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि विटामिन बी समूह में विटामिन बी-1 ही है, जिसकी खोज वैज्ञानिकों ने सबसे पहले की थी। शरीर में इस विटामिन की पर्याप्त मात्रा होनी बहुत जरूरी है, क्योंकि इसकी कमी से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि शरीर में विटामिन बी-1 की कमी से कौन-कौन सी बीमारियों के होने की संभावना रहती है और इसकी कमी के लक्षण क्या-क्या हो सकते हैं?
{"_id":"60c733e68ebc3e6cca25a77a","slug":"signs-and-symptoms-of-vitamin-b1-deficiency-diseases-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: विटामिन बी-1 की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: विटामिन बी-1 की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Tue, 15 Jun 2021 08:42 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 15 Jun 2021 08:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विटामिन बी-1 की कमी के सामान्य लक्षण
- भूख न लगना या एनोरेक्सिया
- थकान (धीरे-धीरे या अचानक होना)
- ऊर्जा की कमी
- चिड़चिड़ापन
- कुपोषण के लक्षण
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विटामिन बी-1 की कमी से होने वाली बीमारी
- विशेषज्ञ कहते हैं कि विटामिन बी-1 की कमी से बेरीबेरी रोग हो जाता है। वैसे तो यह रोग ज्यादातर बच्चों को प्रभावित करता है, लेकिन पुरुषों और महिलाओं को भी यह समान रूप से प्रभावित करता है। पैरों में सूजन-झुनझुनी, मांसपेशियों में दर्द, मानसिक भ्रम की स्थिति पैदा होना, बोलने में कठिनाई होना, देखने में परेशानी, याददाश्त में कमी, शरीर पर चकत्ते, आदि इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। इसपर ध्यान देने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विटामिन बी-1 की कमी से होने वाली अन्य बीमारियां
- मनोभ्रंश
- अल्जाइमर
- कैंसर
- मेटाबॉलिज्म संबंधी रोग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विटामिन बी-1 के स्रोत
- गेहूं का आटा
- चावल, दाल
- साबुत अनाज
- सोयाबीन
- नट्स (सूखे मेवे)
- फूलगोभी, मटर, आलू
- संतरा
- अंडा