फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sickle Cell: क्यों होती है सिकल सेल बीमारी? जानिए इसके लक्षण, बचाव और उपचार

Wed, 24 Jul 2024 10:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 24 Jul 2024 10:38 AM IST
सार

सामान्य सर्दी-जुकाम, बुखार, पित्ताशय की पथरी, बच्चों का विकास न होना, लीवर में सूजन और बार-बार बीमार होना इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं, जिसका कारण हेल्दी रेड ब्लड सेल्स की तुलना में सिकल कोशिकाओं का आसानी से टूटना है।

विज्ञापन
Sickle Cell Symptoms Causes Precautions And Treatment in Hindi
सिकल सेल क्या है - फोटो : istock

दीपा श्रीवास्तव



कई बार आपको शरीर के किसी हिस्से में तेज और असहनीय दर्द महसूस होता है। यह सिकल सेल की वजह से भी हो सकता है। क्या आपने सिकल सेल बीमारी के बारे में सुना है? सिकल सेल को ‘द्रुमिका कोशिका’ या ‘द्रुमिका एनीमिया’ भी कहा जाता है। यह एक आनुवंशिक विकार है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं असामान्य रूप से सिकल के आकार की हो जाती हैं। यह विकार हीमोग्लोबिन नामक प्रोटीन में उत्परिवर्तन के कारण होता है, जो रक्त में ऑक्सीजन के संचार के लिए जिम्मेदार होता है। रक्त कोशिकाओं के सिकल के आकार में बदलने से पीड़ित को असहनीय दर्द महसूस होता है, जिस वजह से वह दैनिक कार्यों को भी नहीं कर पाता है। लेकिन यह क्यों होता है और इसके उपाय क्या हैं, यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

Sickle Cell Symptoms Causes Precautions And Treatment in Hindi
क्या है वजह - फोटो : istock

क्या है वजह

सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक स्थिति है, जो कि मुख्यतः माता-पिता से मिले जीन से आती है और इसके बारे में पता भी तभी चलता है, जब ब्लड टेस्ट कराया जाता है। इस स्थिति में असामान्य आकार की लाल रक्त कोशिकाएं टूट जाती हैं और रक्त वाहिकाओं में फंस सकती हैं, जिससे रक्त प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है। यह अवरोध ऑक्सीजन की कमी और प्रभावित अंगों एवं ऊतकों में दर्द का कारण बनता है, जिसे सिकल सेल संकट कहा जाता है।

Sickle Cell Symptoms Causes Precautions And Treatment in Hindi
लक्षणों की पहचान - फोटो : istock

लक्षणों की पहचान

सामान्य सर्दी-जुकाम, बुखार, पित्ताशय की पथरी, बच्चों का विकास न होना, लीवर में सूजन और बार-बार बीमार होना इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं, जिसका कारण हेल्दी रेड ब्लड सेल्स की तुलना में सिकल कोशिकाओं का आसानी से टूटना है। इससे लाल रक्त कोशिकाओं का स्तर कम हो सकता है, जिसे एनीमिया के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा हाथ-पैर में दर्द, सूजन, पीलिया, आंखें सफेद होना इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sickle Cell Symptoms Causes Precautions And Treatment in Hindi
इलाज भी जान लें - फोटो : istock

इलाज भी जान लें

वर्तमान में सिकल सेल रोग का प्रभावी इलाज स्टेम सेल प्रत्यारोपण है, लेकिन सिकल सेल्स की समस्या में उपचार अलग-अलग तरीके से किए जाते हैं। रोगी की स्थिति के अनुसार चिकित्सक इलाज करते हैं। कई बार ब्लड में ऑक्सीजन बढ़ाने वाली दवाएं भी दी जाती हैं। हालांकि कुछ दवाएं गर्भावस्था के दौरान नहीं ली जा सकतीं, जिनका आपको ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन
Sickle Cell Symptoms Causes Precautions And Treatment in Hindi
सही मात्रा में पानी - फोटो : istock

सही मात्रा में पानी

हाइड्रेट रहना इस समस्या से दूर रहने का सबसे प्रभावी और आसान तरीका है। सही मात्रा में पानी पीने से रक्त पतला होता है और कोशिकाओं के फंसने का खतरा कम हो जाता है। वहीं, दर्द निवारक दवाएं भी आराम पहुंचाती हैं। फोलिक एसिड सप्लीमेंट लेने से नई लाल रक्त कोशिकाएं बनने लगती हैं और आपको इस बीमारी से उबरने में मदद मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed