फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो क्या इस मंत्र के जाप से ठीक हो सकते हैं कोविड-19 के मरीज? वैज्ञानिक कर रहे हैं अध्ययन

Sat, 20 Mar 2021 12:19 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 20 Mar 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
scientist studying could Chanting Gayatri Mantra Can Cure Covid-19 sci
morning mantra

कोरोना वायरस के दोबारा से बढ़ते मामलों के बीच वैज्ञानिक मंत्रों के माध्यम से वायरस के प्रभाव को कम करने की दिशा में अध्ययन कर रहे हैं। ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं कि क्या गायत्री मंत्र और प्राणायाम करके कोविड-19 के मामलों को ठीक किया जा सकता है? आउटलुक में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक इस अध्ययन के पीछे का उद्देश्य यह जानना है कि क्या मंत्रों और प्रणायाम का इस प्रकार की गंभीर बीमारी को ठीक करने पर कोई असर होता है? रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल 20 रोगियों के साथ विशेषज्ञ इस मामले पर अध्ययन कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस अध्ययन में और क्या खास है?

scientist studying could Chanting Gayatri Mantra Can Cure Covid-19 sci
dhyan yoga and mantra

14 दिनों तक किया जाएगा अध्ययन
रिपोर्ट में बताया गया है कि शोध के लिए शामिल किए गए 20 रोगियों को दो समूह में विभाजित किया गया है। पहले समूह के लोग सामान्य उपचार के साथ सुबह और शाम को प्राणायाम के एक घंटे के सत्र के अलावा गायत्री मंत्र का जाप कर रहे हैं। जबकि दूसरे समूह के लोगों को केवल कोविड-19 के लिए सामान्य उपचार दिया जा रहा है। इन दोनों समूहों में आने वाले अंतर को जानने के लिए 14 दिनों तक अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद बाद नतीजे की रिपोर्ट प्रकाशित करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

scientist studying could Chanting Gayatri Mantra Can Cure Covid-19 sci
solar eclipse,सूर्य ग्रहण - फोटो : amar ujala

ऐसा नहीं है कि देश में इस तरह आधायात्म के माध्यम के कोविड-19 के इलाज को लेकर वैज्ञानिकों ने पहली बार दिलचस्पी दिखाई है। इससे पहले जून 2020 में भी चर्चा हो रही थी कि क्या सूर्य ग्रहण के प्रभाव से कोरोना के वायरस मर जाते है? असल में इस साल देश में वार्षिक सूर्य ग्रहण देखा गया था। इस सूर्यग्रहण को सौ वर्षों में 'सबसे गहरा' कुंडलाकार सूर्यग्रहण बताया गया था। इस दौरान विशेषज्ञ इस बात को लेकर कयास लगा रहे थे कि क्या सूर्यग्रहण के प्रभाव से वायरस का असर खत्म हो सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
scientist studying could Chanting Gayatri Mantra Can Cure Covid-19 sci
Solar Eclipse - फोटो : अमर उजाला।

26 दिसंबर को देखे गए सूर्यग्रहण के बारे में चेन्नई स्थित एक वैज्ञानिक का मानना था कि कोरोनवायरस के प्रकोप और 26 दिसंबर के सूर्य ग्रहण के बीच संबंध हैं। हालांकि बाद में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या गायत्री मंत्र और प्राणायाम से कोविड वायरस को मारने को लेकर किए जा रहे शोध का क्या नतीजा सामने आता है?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed