फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: क्या देश में फिर से वही स्थिति आने वाली है जो एक साल पहले थी? जानें विशेषज्ञ की राय

Sat, 20 Mar 2021 03:15 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 20 Mar 2021 03:15 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के बीच देश में टीकाकरण अभियान भी काफी तेजी से चल रहा है। यहां महज 24 घंटों में 20-20 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो रहा है। देश में अब तक तीन करोड़ 93 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। हालांकि इस बीच यहां सक्रिय मामलों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या एक करोड़ 15 लाख से अधिक हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक, एक करोड़ दस लाख से अधिक लोग इस संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना संक्रमण और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...

Coronavirus in India latest update covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन आने के बाद केस बढ़ रहे हैं, ऐसा क्यों? 

  • ऋषिकेश स्थित एम्स के डॉ. प्रसन पांडा कहते हैं, 'कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद आप पूरी तरह सुरक्षित हो सकते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि दूसरा भी सुरक्षित हो। जरूरी नहीं है कि वैक्सीन सबको 100 प्रतिशत तक सुरक्षा दे, क्योंकि इसकी प्रभाविता 80-85 के आसपास होती है। इसके अलावा व्यक्ति के शरीर में एंटीबॉडी कैसे और कितनी मात्रा में बनती है, इसपर निर्भर करता है। इसके लिए नियमों का पालन भी जरूरी है। हां, वैक्सीन लगवाने के बाद अगर कोरोना का संक्रमण होता है तो इसकी गंभीरता कम होती है। इसके अलावा हम देश में इतनी जल्दी सबको वैक्सीन नहीं दे सकते हैं, उसमें समय लगेगा। ऐसे में जरा-सी लापरवाही भी स्थिति को खराब कर सकती है।' 
Coronavirus in India latest update covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या सच में शहरों में लॉकडाउन लग रहा है? 

  • डॉ. प्रसन पांडा कहते हैं, 'जी हां, जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं, उसे रोकने के लिए संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कई शहरों में लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाया गया है। साथ ही कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी बढ़ाई जा रही है। लेकिन अगर केस इतनी ही रफ्तार से बढ़ेंगे, तो हो सकता है एक बार फिर सरकार सुरक्षित शारीरिक दूरी के मद्देनजर कुछ फैसला ले सकती है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या देश में एक बार फिर से वही स्थिति आने वाली है जो एक साल पहले थी? 

  • डॉ. प्रसन पांडा कहते हैं, 'जी हां, एक साल पहले यही वक्त था, जब देश में कोरोना अपने पैर पसारने लगा था। जब इस महामारी की शुरुआत हुई तो जो लोग दूसरे देशों से यात्रा करके आए, उनके कारण मेट्रो शहरों में केस बढ़ने लगे। इस तरह अर्बन शहर संक्रमित हुए। एक बात और रही कि बड़े शहरों में लोग ज्यादा होते हैं, भीड़ होती है, इसलिए संक्रमण जल्दी-जल्दी फैलने लगा। लेकिन इस बार छोटे शहरों में केस बढ़ने लगे हैं। इसका कारण कहीं न कहीं लोगों की लापरवाही है। जैसा कि अब सब कुछ खोल दिया गया है, लोग भी नियमों को भूल गए हैं। लेकिन हमें ध्यान रखना है कि देश में दूसरी लहर पैर न पसारे, उससे पहले सतर्क रहें।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन लेने के बाद 99 डिग्री फारेनहाइट बुखार है तो क्या करें? 

  • डॉ. प्रसन पांडा कहते हैं, 'अगर वैक्सीन लगाने के बाद बुखार आ रहा है तो परेशान नहीं होना है। कुछ शरीर ऐसे होते हैं, जिनमें कोई भी वैक्सीन लगने के बाद उस स्थान पर सूजन हो जाती है या दर्द होता है तो कई लोगों को बुखार भी आ जाता है। ये एक सामान्य प्रक्रिया है। अगर बुखार है तो पैरासिटामोल ले सकते हैं। एक दो दिन में ठीक हो जाता है। वैसे ही कोरोना की वैक्सीन में भी कुछ लोगों को ऐसी ही समस्या हो रही है, लेकिन चूंकि ये वैक्सीन नई है, इसलिए लोगों का ध्यान ज्यादा जा रहा है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed