{"_id":"60fe7dd08ebc3e42f67d7eb8","slug":"sawan-2021-drinking-these-four-juices-during-the-fast-will-not-cause-weakness-immunity-will-also-be-strong","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2021: व्रत के दौरान नहीं होगी कमजोरी, करें इन चार ड्रिंक्स का सेवन, इम्यूनिटी भी रहेगी मजबूत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Sawan 2021: व्रत के दौरान नहीं होगी कमजोरी, करें इन चार ड्रिंक्स का सेवन, इम्यूनिटी भी रहेगी मजबूत
सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है और आज यानी 26 जुलाई 2021 को सावन का पहला सोमवार है। इस दिन लोग भोलेनाथ और मां पार्वती की आराधना करते हैं, और उपवास रखते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग व्रत के दौरान नमक का सेवन नहीं करते हैं या कई ऐसे लोग भी होते है जो पूरे सावन ही नमक का सेवन नहीं करते हैं और आमतौर पर लोग फलाहार करते हैं। इस दौरान लोग अन्न ग्रहण नहीं करते हैं। ऐसे में बिना अन्न ग्रहण करे व्रत रखने की वजह से लोगों में कमजोरी या थकान देखी जाती है, जिसकी वजह से कई अन्य तरह की दिक्कतें भी हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि आस्था के साथ-साथ आप अपना भी ध्यान रखें। इसलिए जरूरी है कि आप कुछ ऐसी चीजों का सेवन करें, जिससे आपके व्रत की आस्था भी बने रहे और आपको कमजोर या थकान जैसी दिक्कतें न हो। तो चलिए आपको कुछ ऐसे ही जूस के बारे में बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।
2 of 5
सावन 2021
- फोटो : Pixabay
नारियल पानी पिएं
व्रत के दौरान जरूरी है कि आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखें, जिसमें आपकी मदद नारियल का पानी कर सकता है। आपको थकान से दूर रखने और गर्मी लगने से भी बचाने में ये नारियल पानी मदद कर सकता है। इसलिए आप इसे व्रत के दौरान पी सकते हैं।
3 of 5
सावन 2021
- फोटो : Pixabay
टमाटर और खीरे का शर्बत बनाएं
आप टमाटर और खीरे का शर्बत भी पी सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको टमाटर और खीरे को बारीक काट लेना है और फिर इसमें सेंधा नमक मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है। टमाटर में मौजूद विटामिन-सी और ए के अलावा एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। जबकि खीरे में विटामिन-सी और ए के अलावा पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सावन 2021
- फोटो : Pixabay
संतरे का जूस पी सकते हैं
संतरे के जूस को चेहरे पर निखार देने के लिए जाना जाता है। इसलिए आप अगर सावन के व्रत रख रहे हैं, तो ऐसे में आप घर पर बना संतरे का जूस पी सकते हैं। ये आपको एनर्जी देने के अलावा आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम भी करेगा।
विज्ञापन
5 of 5
सावन 2021
- फोटो : Social Media
लस्सी पी सकते हैं
लस्सी का सेवन आप व्रत के दौरान कर सकते हैं। आप इसमें चीनी डालकर इसे पी सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा, आपको एनर्जी मिलेगी और एक ताजगी आपके शरीर में बनी रहेगी। लस्सी गर्मियों में हमारे शरीर को लाभ देती है।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।