कोरोना वैक्सीन पर मची होड़ के बीच रूस ने अगस्त में पहला टीका तैयार करने की घोषणा तो कर दी, लेकिन दुनियाभर के कई देश इससे चौंक भी गए और फिर रूसी वैक्सीन पर सवाल भी खूब उठाए गए। बहुत सारे विशेषज्ञों द्वारा इसे पूर्णत: सुरक्षित नहीं बताए जाने के कारण रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी (Sputnik V) के प्रति कई देश रुचि नहीं दिखा रहे। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) लगवाने का इरादा कर चौंका दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी आगामी संभावित विदेश यात्रा से पहले राष्ट्रपति पुतिन कोरोना का टीका लगवाएंगे।
2 of 9
Coronavirus Vaccine Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव का हवाला देते हुए रूसी समाचार एजेंसी तास ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस महामारी से रूसी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए यह घोषणा की गई है। विज्ञान सुरक्षा के उपायों के स्तर को कम करने के लिए यह घोषणा की गई। दिमित्री पेसकोव के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के प्रति राष्ट्रपति की चिंता जायज है। उन्होंने पहले ही कहा है कि वह वैक्सीन लगवाने के बारे में सोच रहे हैं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है।
3 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने साक्षात्कार के दौरान दक्षिण कोरिया की एक समाचार एजेंसी से कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा के दौरान सुरक्षात्मक उपायों का भुगतान करेंगे। मालूम हो कि दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ फोन पर बातचीत के दौरान, राष्ट्रपति पुतिन ने वैक्सीन लगवाने और सोल की यात्रा करने का वादा किया है।
4 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
हालांकि प्रवक्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वैक्सीन लगवाने के लिए पुतिन तीसरे यानी अंतिम चरण के ट्रायल के खत्म होने का इंतजार करेंगे या परिणाम आने से पहले ही टीका लगवाएंगे। प्रवक्ता ने कहा, "जबतक वह(पुतिन) खुद फैसला नहीं कर लेते, तबतक इंतजार करें। हमने इसे गुप्त नहीं रखा है। बाद में यह जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।"
5 of 9
Corona Vaccine Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
बता दें कि वैक्सीन स्पुतनिक-वी (Sputnik V) के तीनों चरणों का ट्रायल अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके तीसरे और अंतिम चरण का ट्रायल अभी रूस और अन्य देशों में चल रहा है। मालूम हो कि रूस ने 11 अगस्त, 2020 को अपनी पहली कोरोना वैक्सीन का पंजीकरण कराया और ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश बन गया।