फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीरियड्स के दौरान पैड के इस्तेमाल करने को लेकर ‘रन फॉर नाईन’ कार्यक्रम का आयोजन

Thu, 04 Apr 2019 06:32 PM IST
kapil sharma Advertorial 
Advertorial  Published by: kapil sharma Updated Thu, 04 Apr 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
run for nine programme organised in lucknow
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘रन फॉर नाईन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पीरियड्स के प्रति लोगों के मन में मौजूद भ्रांतियों व भ्रमों का खंडन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। देश के 522 से अधिक शहरों, में “रन फॉर नाईन” कार्यक्रम द्वारा जोर-शोर से प्रचार किया गया।
run for nine programme organised in lucknow

कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के सुपरस्टार व पैडमैन अक्षय कुमार ने इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। अक्षय कुमार के साथ अनेक शहरवासियों ने इस क्रांतिकारी परिवर्तन में सहयोग दिया। पूरे भारत से 1.5 लाख से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया और अपना पंजीकरण करवाया था। इस विशाल दौड़ की शुरुआत सहारा शहर से हुई थी। इसके अलावा सुप्रसिद्ध गायक दर्शन रावल ने लखनऊ में कॉन्सर्ट भी किया।

run for nine programme organised in lucknow

भारत में लगभग 35.5 करोड़ महिलाएं माहवारी की समस्या से जूझतीं हैं। ऐसे में अधिकांश महिलाएं गंदे कपड़े, रूई, पत्ते, यहां तक कि राख का भी प्रयोग करती हैं। यह सभी चीजें उन्हें नुकसान पहुंचाती हैं तथा वे कई भयंकर बीमारियों से ग्रस्त हो सकती हैं। ऐसे में पीरियड्स के दौरान सैनिटरी नैपकिन्स का प्रयोग एक स्वस्थ उपाय है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन्स तथा महिला हाइजीन व हेल्थ के प्रति जागरूक करना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
run for nine programme organised in lucknow
इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें यह समझाना था कि माहवारी कोई बीमारी या अभिशाप नहीं, बल्कि एक शारीरिक प्रक्रिया है। एक कुदरती वरदान है जो औरतों को विशेष बनाती है। माहवारी के समय स्वयं के स्वास्थ्य व साफ-सफाई का ध्यान न देने से महिलाएं बीमारियों से ग्रस्त हो सकती हैं।
विज्ञापन
run for nine programme organised in lucknow

इस कार्यक्रम में कई सारे पैड्स मुफ्त में बांटें गए। ताकि देश की 82% महिलाएं जो पैड के उपयोग से अज्ञात हैं, वे उसका उपयोग कर उसके महत्व को समझें व प्रयोग करें।

-Advertorial 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed