फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है केला, हार्ट से लेकर किडनी तक के लिए ऐसे है फायदेमंद

Wed, 03 Apr 2019 04:01 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 03 Apr 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
know about banana-health-benefits
केला स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी फल है। इसमें विटामिन बी6 एवं विटामिन सी पाया जाता है। केले में फाइबर और मैंगनीज होता है जो आपके शरीर को स्वस्थ रखता है। केला फैट फ्री एवं कोलेस्ट्रोल फ्री फल है। यह आपकी किडनी और लीवर दोनों के लिए फायदेमंद है। केला, किडनी एवं लीवर से अनावश्यक चीजों को बाहर निकालता है।

 
know about banana-health-benefits
केला नर्वस सिस्टम को भी संतुलित रखता है। इसमें मौजूद विटामिन बी6 गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा होता है। इससे बच्चे का विकास बाधित नहीं होता है। एक केला आपके एक दिन की विटामिन सी की 10 फीसदी जरूरत को पूरा करता है। विटामिन सी आपके शरीर के कोशिकाओं एवं टिश्यू को डैमेज होने से बचाता है। आपके शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर करता है। 
know about banana-health-benefits
- फोटो : Pixabay
केले में सेरोटोनिन रसायन होता है। यह आपके दिमाग के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। सेरोटोनिन ऐसा प्रोटीन है जो अवसाद से आपके शरीर को बचाता है। केले में मैंगनीज होता है जो कि आपकी त्वचा के लिए लाभकारी होता है। एक मीडियम साइज केला आपके शरीर को 13 फीसदी मैंगनीज प्रदान करता है। जो कि आपकी त्वचा की कोशिकाओं को रेडिकल डैमेज से बचाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about banana-health-benefits
- फोटो : Pixabay
केले में पौटेशियम होता है जो कि आपके हार्ट के स्वास्थ्य एवं ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है। एक केला खाने से आपके शरीर को 320-400 एमजी पौटेशियम मिलता है। यानी की एक केला आपके शरीर में रोज की जरूरत के 10 फीसदी पौटेशियम को पूरा करता है। केला आपकी पाचन प्रक्रिया को सुधारता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed