{"_id":"5ffed7b88ebc3e31c965d47a","slug":"rumors-are-being-spread-about-corona-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या कोरोना का टीका लगाने से बदल जाएगा आपका डीएनए? जानें क्या है इसकी सच्चाई","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या कोरोना का टीका लगाने से बदल जाएगा आपका डीएनए? जानें क्या है इसकी सच्चाई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 13 Jan 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस को मात देने के लिए कोरोना वैक्सीन पूरी तरह तैयार है, और 16 जनवरी से लोगों को टीका लगाने का अभियान भी चालू हो जाएगा। ऐसे में देश में जगह-जगह वैक्सीन को पहुंचाया जा रहा है, लेकिन कुछ शरारती तत्व हैं जो सोशल मीडिया के जरिए कोरोना वैक्सीन को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ा रहे हैं, और लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर कई तरह के भ्रम और डर पैदा कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि कोरोना का टीका लेने से हमारा डीएनए बदल जाएगा, तो कोई कह रहा है कि इस वैक्सीन से शरीर में चिप डाली जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इन दावों में कितना सच है और कितना झूठ।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
आज के दौर में सोशल मीडिया के जरिए कई तरह की भ्रमक जानकारियां फैलाई जाती हैं, तो भला इससे कोरोना वैक्सीन कैसे अछूती रह जाती। ये अफवाह फैलाई जा रही है कि कोरोना का टीका लगने के बाद व्यक्ति का डीएनए बदला जा सकता है। दरअसल, फाइजर बायोएनटेक व मॉडर्ना की बनाई गई कोरोना वैक्सीन के टीकों में वायरस के अनुवांशिक तत्वों के अंश यानी मैसेंजर आरएनए का उपयोग किया गया है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इसी बात को आधार बनाकर ये अफवाह उड़ाई जा रही है कि टीका लगाने के बाद इंसान का डीएनए बदला जा सकता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जेफरी आलमंड का कहना है कि व्यक्ति के शरीर में आरएनए को प्रवेश कराने से उनकी मानव कोशिकाओं के डीएनए पर कुछ प्रभाव नहीं पडे़गा। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर ये भी अफवाह फैलाई जा रही है कि जब कोरोना से ठीक होने की दर 99.97 प्रतिशत है, तो फिर टीका लगवाने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वहीं, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सांख्यिकीविद जेसन ओके के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने का रेट 99.97 नहीं बल्कि लगभग 99 प्रतिशत है। इसके हिसाब से 10 हजार मरीजों में से 100 लोगों की मौत हो जाएगी। लेकिन सोशल मीडिया पर मीम के जरिए ये बताया जा रहा है कि 10 हजार में से तीन की ही मौत हो रही है। जेसन कहते हैं कि जो मरीज कोरोना से ठीक हो रहे हैं, उनमें लंबे समय तक कोविड-19 से जुड़े असर रहते हैं, इसलिए टीका लगाकर ठीक हुआ जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सोशल मीडिया के जरिए ये भी अफवाह फैलाई गई कि कोरोना वैक्सीन के जरिए इंसानों के शरीर में एक खास चिप लगाई जाएगी, जिससे उन्हें सरकार या उद्योगपति अपने कब्जे में ले सकें। पिछले साल जब टीका बनने की बात सामने आई थी, तब ही से ये अफवाह फैलने लग गई थी। इस अफवाह में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स तक के नाम को घसीटा गया था कि वो लोगों के शरीर में एक खास चिप लगवाने की योजना बना रहे हैं। इस अफवाह पर खुद गेट्स की पत्नी ने सामने आकर इसे फर्जी खबर बताया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।