फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कम है वजन तो आपको हो सकती हैं ये बीमारियां, जानिए कितना होना चाहिए आपका बीएमआई?

Wed, 15 Jan 2020 11:21 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 15 Jan 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Risks associated with being underweight
lose weight - फोटो : Social Media

बीएमआई से पता चलता है कि आप अपने वजन और लंबाई के हिसाब से स्वस्थ हैं या नहीं। बॉडी मास इंडेक्स की गणना से ही लंबाई और वजन के सही अनुपात का पता लगाया जाता है। एक सामान्य शरीर का बीएमआई 22.1 से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अगर आपका  बीएमआई इससे ज्यादा या कम है तो समझिए या तो आपका वजन ज्यादा है या फिर आप अंडरवेट हैं। अगर आपकी ऊंचाई और वजन के आधार पर बीएमआई इंडेक्स 18.5 से कम आता है तो समझ लें कि आपका वजन सामान्य से कम है और आपको इसे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। अगर आपका बीएमआई स्तर 18.5 से 24.9 के बीच में है तो यह आदर्श स्थिति है।  इससे कम और ज्यादा होने पर आपका चिंता करना लाजमी है। अगर आप इंडरवेट हैं तो आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं...

Risks associated with being underweight
weight loss

अगर आप अंडरवेट हैं तो आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। वजन कम होने से आप कुपोषण के शिकार हो सकते हैं। आपके शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है। खून की कमी होने के साथ ही आपको कमजोरी भी घेर सकती है।

Risks associated with being underweight
joint pain

वजन कम होने से आपको ऑस्टियोपोरोसिस की शिकायत हो सकती है। इस बीमारी में आपकी हड्डियां दर्द करने लगती हैं और कमजोर हो जाती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस होने पर बार-बार हड्डी टूटने का खतरा रहता है। अगर आप अंडरवेट हैं तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Risks associated with being underweight
weight loss - फोटो : pixa
खासकर युवाओं और बच्चों का अगर वजन कम है तो उनको ज्यादा चिंता करने की जरूरत होती है, क्योंकि उनका विकास रुक सकता है। महिलाओं में वजन कम होने और बीएमआई सही नहीं होने की वजह से मासिक धर्म रुक सकता है और दिक्कत हो सकती है। अंडरवेट महिलाओं के गर्भपात की संभावना भी ज्यादा रहती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed