फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज से हैं परेशान तो गेहूं के आटे में इसको मिलाकर खाने से होगा फायदा

Thu, 18 Jul 2019 04:18 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 18 Jul 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
reduce diabetes, eat wheat and gram flour mix roti, missi roti
xdfv
भारत में डायबिटीज के रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसकी एक वजह है गलत खानपान इसलिए हमेशा अपने आहार का ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत सारे खाद्य पदार्थों का सेवन करना मना होता है। ऐसे में उनको किस तरह के पदार्थ दिए जाए कि उनको पोषण भी मिलता रहे और उनका शुगर लेवल भी सामान्य रहें। तो आज हम आपको बेसन की रोटी के बारे में बताने जा रहें हैं जिसका सेवन शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

 

reduce diabetes, eat wheat and gram flour mix roti, missi roti
कैसे बनती है चने की रोटी
गेंहू और चने के आटे को मिलाकर रोटी बनाई जाती है जिसे मिस्सी रोटी भी कहते हैं। इसको बनाने के लिए चने के आटे यानि बेसन और गेंहू के आटे का अनुपात एक और दो में रखना चाहिए। जैसे अगर एक कप गेंहू का आटा लिया है तो दो कप चने का आटा लेकर गू्ंथ लेना चाहिए। फिर इसकी रोटी बनानी चाहिए।

 

reduce diabetes, eat wheat and gram flour mix roti, missi roti
WQE

चने की रोटी के फायदे
डायबिटीज के मरीजों के लिए चने की रोटी वरदान है क्योंकि कई बार डॉक्टर केवल गेंहू के आटे की रोटी खाने से मना करते हैं। चने को मिलाकर बनाने से रोटी का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही इसको खाने से शुगर का स्तर भी सामान्य बना रहता है। इसीलिए इस रोटी को मरीजों को प्रतिदिन खाने की सलाह दी जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
reduce diabetes, eat wheat and gram flour mix roti, missi roti
fe - फोटो : Getty Images
किस तरह से है फायदेमंद
चने के आटे में ग्लिसेमिक इंडेक्स 70 होता है जबकि गेंहू के आटे में 100 के करीब होता है इसलिए चने के आटे का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती है। गेंहू के आटे और चने के आटे को मिलाकर सेवन करने से कोलेस्ट्राल लेवल भी सामान्य रहता है। इसकी मदद से गुड कोलेस्ट्राल बढ़ता है। 

 

विज्ञापन
reduce diabetes, eat wheat and gram flour mix roti, missi roti
lifestyle
दिमाग को शांत रखने में करता है मदद
मिस्सी रोटी के नियमित सेवन से फाइबर की भरपूर मात्रा शरीर को मिलती है। जिसकी वजह से पाचन तंत्र सही रहता है। आयरन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होने की वजह से इसका सेवन दिमाग से तनाव को कम करने में मदद करता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed