गर्मी के दिनों में पसीना आना स्वाभाविक है। शरीर के स्वेट ग्रंथियों से तरल पदार्थों के रिलीज होने के कारण पसीना आता है, इसे शरीर के लिए स्वाभाविक प्रक्रिया माना जाता है। पर सामान्य से अधिक पसीना आने की समस्या आपके लिए अलार्मिंग हो सकती है। विशेषकर यदि आपको रात में सोते समय अधिक पसीना आता है तो अलर्ट हो जाने की आवश्यकता है, इसे कई अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी माना जा सकता है। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण की स्थिति में भी रात के समय अधिक पसीना आने को एक लक्षण के तौर पर देखा जा रहा है। तो क्या आप भी अधिक पसीना आने की समस्या से परेशान हैं?
अलर्ट: क्या आप भी रात में अधिक पसीना आने की समस्या से परेशान हैं? जानिए क्या हो सकते हैं इसके कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंता-तनाव की स्थिति
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आप अक्सर चिंतित या तनावग्रस्त महसूस करते रहते हैं, तो यह कारक आपको रात में अधिक पसीना आने का अनुभव करा सकते हैं। दिमाग के अति सक्रिय होने के कारण मस्तिष्क और शरीर को यह कई तरह से प्रभावित करता है, जिसके कारण आपको पसीना आ सकता है। बहुत अधिक तनाव लेने के कारण रक्तचाप भी बढ़ सकता है जिसके कारण भी आपको यह समस्या हो सकती है।
दवाइयों का असर
कई प्रकार की दवाइयों के सेवन के कारण भी आपको अधिक पसीना आने की समस्या हो सकती है, इसमें बहुत ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है। कुछ दवाएं आपके मस्तिष्क के उन हिस्सों को प्रभावित कर सकती हैं, जो शरीर के तापमान या आपके पसीने की ग्रंथियों को नियंत्रित करती हैं। इस वजह से इन दवाइयों के कारण रात को अधिक पसीना आ सकता है। इस बारे में अपने डॉक्टर से बात जरूर कर लेनी चाहिए।
मेनोपॉज़ का समय
महिलाओं में रात के समय अधिक पसीना आना मेनोपॉज़ की तरफ संकेत हो सकता है। रजोनिवृत्ति के दौरान भी रात के समय अधिक पसीना आने का अनुभव होता है। लगभग 75 फीसदी पेरिमेनोपॉज़ल महिलाएं इस समस्या को रिपोर्ट करती हैं। यहआवृत्ति आमतौर पर रजोनिवृत्ति के बाद पहले कुछ वर्षों में अधिक होती है और फिर समय के साथ घट जाती है।
हाइपरहिड्रोसिस की समस्या
अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ लोगों को हाइपरहिड्रोसिस नामक समस्या के कारण भी अधिक पसीना आ सकता है। वैसे तो इस रोग के मामले काफी दुर्लभ हैं पर यदि आपको अधिक पसीना आता है तो विशेषज्ञ से इस समस्या के बारे में बात करनी चाहिए। हाइपरहिड्रोसिस की स्थिति में आपका शरीर अज्ञात कारणों से अत्यधिक पसीना उत्पादित करने लगता है।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।