जब भी अच्छी सेहत की बात होती है तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। केला उन फलों में से है जो आमतौर पर हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। स्वाद के साथ-साथ इसमें मौजूद फाइबर और कई पोषक तत्व इसे रोजमर्रा की डाइट के लिए बहुत फायदेमंद बनाते हैं। अध्ययनों में भी केले को ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मददगार बताया गया है। साथ ही, इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में सूजन कम करने और पाचन तंत्र को बेहतर रखने में भी मदद करते हैं।
हेल्थ टिप्स: कच्चा या पका केला, सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद?
कच्चे और पके केले दिखने में एक जैसे होते हैं, लेकिन पकने के साथ इनमें मौजूद स्टार्च और शुगर की संरचना बदल जाती है। पका केला मीठा और आसानी से पचने वाला होता है, जबकि कच्चे केले में प्रतिरोधी स्टार्च अधिक होता है। डायबिटीज वालों को केला चुनते समय खास सावधानी रखनी चाहिए।
पके केले और इसके फायदे
जैसे-जैसे केला पकता है, उसमें मौजूद स्टार्च का एक बड़ा हिस्सा शुगर में बदलने लगता है। यही वजह है कि पका हुआ केला कच्चे केले की तुलना में ज्यादा मीठा और आसानी से खाने योग्य लगता है। पके केले में करीब 8 प्रतिशत स्टार्च और लगभग 91 प्रतिशत शुगर पाई जाती है।
पकने के दौरान केले की संरचना भी बदलती है, जिससे इसे पचाना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कच्चे केले की तुलना में अधिक होता है। पूरी तरह पके केले में ट्यूमर नेक्रोसिस फैक्टर यानी टीएनएफ नामक पदार्थ भी पाया जाता है, जिसे कुछ अध्ययनों में कैंसररोधी गुणों से वाला बताया गया है।
हालांकि, यही बढ़ी हुई मिठास टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए चिंता का कारण बन सकती है।
कच्चे केले के क्या फायदे हैं?
कच्चा केले को आमतौर पर सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी सबसे खास बात इसमें मौजूद प्रतिरोधी स्टार्च की अधिक मात्रा है।
पके केले जहां डायबिटीज रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं वहीं, उच्च हाई शुगर वालों के लिए भी कच्चा केला फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा इसमें प्रोबायोटिक की मात्रा भी अधिक होती है जो आंत और पेट को स्वास्थ रखने के लिए कारगर हो सकती है।
कच्चे केले में लगभग 40 प्रतिशत स्टार्च होता है और इसका पाचन भी कठिन हो सकता है। कच्चे केले खाने के बाद कुछ लोगों को पेट फूलने और गैस बनाने की शिकायत हो सकती है।
तो फिर कौन सा केला ज्यादा फायदेमंद?
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, दोनों प्रकार के केले अलग-अलग लाभ वाले होते हैं। अगर आपको डायबिटीज है तो पके केले से परहेज करना चाहिए। अपनी सेहत के हिसाब से आप केले का चयन कर सकते हैं। दोनों में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होता है, दोनों कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं ऐसे में यह आपकी सेहत पर निर्भर करता है कि आपको किस केले का चुनाव करना चाहिए।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।