फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

59 की उम्र में भी इतनी फिट और खूबसूरत दिखती हैं रणबीर कपूर की मां, यकीन नहीं होगा

Wed, 07 Mar 2018 08:19 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor mother neetu kapoor reveals her fitness secret to staying forever young

खूबसूरत और फिट दिखने का सपना हर महिला का पहला ख्वाब होता है। अपने इस ख्वाब को पूरा करने के लिए वो किसी उम्र की मोहताज नही होती। हाल ही में रणबीर कपूर की 59 साल की मॉम नीतू ने भी अपने फिट और फॉरएवर यंग रहने का राज खोल दिया है। अगर आप भी बिना जिम गए रणबीर कपूर की मॉम की तरह हॉट एंड ब्यूटीफुल दिखना चाहती हैं तो आपको बस यह छोटा सा काम करना होगा।  

ranbir kapoor mother neetu kapoor reveals her fitness secret to staying forever young
neetu singh

नीतू सिंह खुद को फिट रखने के लिए एक प्रॉपर शेड्यूल फॉलो करती हैं। इसके लिए वो रोज लगभग 10 हजार कदम चलती हैं। इतना ही नहीं खुद को फिट रखने के लिए वो पूरे हफ्ते वर्कआउट भी करती रहती हैं। खास बात यह है कि नीतू का फिटनेस मंत्र कुछ ज्याद बड़ा नहीं है बल्कि आसान है। उनका कहना है कि बस खुद को एक्टिव बनाए रखो और जिम के पीछे बिल्कुल मत भागो। 

ranbir kapoor mother neetu kapoor reveals her fitness secret to staying forever young
neetu singh
अपने एक इंटरव्यू के दौरान नीतू ने बताया फिल्में करने के दौरान उनका वजन 68 किलो था। जिसके बाद जीनत अमान और परवीन बॉबी स्लिम बॉडी का फैशन लेकर आएं। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उनका वजन 25 किलो बढ़ गया था। जिसे उन्होंने लगातार वर्कआउट करके मेंटेन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor mother neetu kapoor reveals her fitness secret to staying forever young
नीतू फिट रहने के लिए हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाती रहती हैं। नीतू ने कभी जिम जाने की आदत नहीं डाली। वो खुद को फिट रखने के लिए पाइलेट्स मैट, योगा, टोलर केजिस्टेंस एक्सरसाइज करती हैं और समय-समय पर अपने ट्रेनर से भी मदद लेती रहती हैं।  
विज्ञापन
ranbir kapoor mother neetu kapoor reveals her fitness secret to staying forever young
नीतू सिंह
नीतू का कहना है कि एक्सरसाइज करना उतना ही जरूरी है जितना की ब्रश करना। उनका कहना है कि खाना सही तरीके से खाना भी बेहद जरूरी होता है। नीतू ने बताया कि वो रात को डार्क चॉकलेट खाती हैं, जिसमें चीनी कम हो और वह हर दो घंटे के बाद खाना खाती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed