फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: बारिश के मौसम में तेजी से फैलती है ये बीमारी, लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Thu, 24 Jun 2021 08:24 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 24 Jun 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
Rainy season diseases Allergic rhinitis also called hay fever symptoms causes and prevention tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 



डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम डी


बारिश के मौसम में तरह-तरह की बीमारियों के होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि शामिल हैं। इसके साथ-साथ इस मौसम में लोग 'हे फीवर' का शिकार भी हो जाते हैं। 'हे फीवर' को परागण बुखार भी कहा जाता है। ये बुखार तब होता है, जब बारिश के मौसम में चलने वाली हवाओं के साथ-साथ धूल में फूलों और घास-फूस के कण मिलकर शरीर पर हमला करते हैं। जिन लोगों को धूल, परागण से एलर्जी होती है, उन्हें 'हे फीवर' ज्यादा परेशान करता है। इस बुखार का नाम 'हे फीवर' रखने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। कहा जाता है कि 19वीं सदी में लोगों को लगता था कि ताजा कटी घास की वजह से ये बुखार लोगों को जकड़ता है। इसीलिए इसे 'हे फीवर' नाम दिया गया। आइए जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के उपाय के बारे में... 

Rainy season diseases Allergic rhinitis also called hay fever symptoms causes and prevention tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बारिश में क्यों बढ़ जाता है 'हे फीवर' का खतरा? 

  • 'हे फीवर' को मेडिकल भाषा में एलर्जिक राइनाइटिस भी कहा जाता है, यानी यह एक तरह से एलर्जी से होने वाली बीमारी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि बारिश से एलर्जी की परेशानी बढ़ सकती है। तेज बारिश होने पर फूलों से पराग कण निकल कर हवा में मिल जाते हैं और ऐसे में 'हे फीवर' का खतरा बढ़ जाता है। 
Rainy season diseases Allergic rhinitis also called hay fever symptoms causes and prevention tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दिन के समय ज्यादा परेशान करता है ये बुखार 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि 'हे फीवर' के शिकार लोगों के दि में खुली हवा में निकलने से परेशानी और बढ़ सकती है। दरअसल, दिन में हवा गर्म होने से परागण ऊपर हवा में उठ आते हैं, जबकि रात में तापमान गिरने पर ये जमीन पर बैठ जाते हैं। अगर आपके आसपास ज्यादा परागण वाले पौधे हैं, तो उससे परेशानी और बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rainy season diseases Allergic rhinitis also called hay fever symptoms causes and prevention tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

'हे फीवर' के लक्षण क्या हैं? 

  • लगातार बेवजह छींक आना 
  • नाक और शरीर में खुजली होना 
  • गले में खराश 
  • नाक बहना 
  • आंख से पानी आना 
  • अधिक थकान महसूस होना 
विज्ञापन
Rainy season diseases Allergic rhinitis also called hay fever symptoms causes and prevention tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

'हे फीवर' से बचाव के उपाय क्या हैं? 

  • धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से बचें 
  • घर से बाहर निकलें तो मुंह और नाक को अच्छी तरह से कवर करें 
  • रोएं वाले जानवरों से दूरी बनाएं 
  • एकदम गर्म से ठंडे और ठंडे से गर्म माहौल में जाने से बचें 
  • साफ-सफाई का ख्याल रखें 

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed