फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radish Health Benefits: जानिए मूली खाने का सही समय और तरीका, फिर न बनेगी गैस और ना होगी पेट की ये समस्या

Tue, 14 Mar 2023 11:20 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Mar 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
Radish health benefits Tips To Eat Muli To Avoid Gas and fart Problem
मूली खाने का सही समय और तरीका - फोटो : pixabay

Medically Reviewed by- 


आचार्य मनीष
(वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य)
दिल्ली


मूली सेहत के लिए फायदेमंद होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दियों में मूली के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है, सर्दी खांसी जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। मूली खाने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। लेकिन कई लोग मूली खाने से परहेज करते हैं। लोगों की शिकायत होती है कि मूली खाने के बाद उन्हें गैस बनती है, जिससे उन्हें कभी कभी लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ जाता है। कई लोगों को मूली खाने से पेट में दर्द होने की भी शिकायत रहती है। आयुर्वेदाचार्य के मुताबिक इस तरह की समस्या मूली खाने से नहीं होती, बल्कि मूली के सेवन के गलत तरीके से होती है। मूली को खाने का भी एक सही समय होता है। लोग कभी भी या किसी भी तरह से मूली का सेवन करते हैं, परिणामस्वरूप उन्हें पेट में दर्द या अधिक गैस बनने जैसी समस्या हो जाती है। चलिए जानते हैं मूली खाने का सही समय क्या हैं और मूली के सेवन का सही तरीका क्या है?

Radish health benefits Tips To Eat Muli To Avoid Gas and fart Problem
मूली खाने का सही समय और तरीका - फोटो : Pixabay

मूली खाने का सही समय क्या है?

मूली को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। रात के खाने में भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।अक्सर लोग मूली को खाने के साथ सलाद के तौर पर खाते हैं लेकिन आपको पकी सब्जियों के साथ सलाद में कच्ची सब्जियां नहीं खानी चाहिए। ऐसा करने से आपके पाचनतंत्र पर दबाव पड़ता है। इसलिए मूली को सुबह के नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने से पहले खाना चाहिए। चाहें तो लंच और डिनर के बीच जो ब्रंच टाइम होता है आप उस समय मूली खा सकते हैं। इस समय मूली खाने से आपके शरीर में मूली के सभी पोषक तत्व मिलेंगे और पाचन क्रिया भी अच्छी होगी। 

Radish health benefits Tips To Eat Muli To Avoid Gas and fart Problem
मूली खाने का सही समय और तरीका - फोटो : pixabay

मूली खाने का सही तरीका जानें

कच्ची मूली खा रहे हैं तो उसके साथ अन्य कच्ची सब्जियां भी शामिल करें। जैसे खीरा, टमाटर, गाजर आदि को मिलाकर सलाद की तरह खा सकते हैं। 

मूली खरीदते समय ध्यान दें कि अधिक पकी मूली न खरीदें। इस तरह की मूली खाने के बजाए पतली, छोटी और स्वाद में मीठी मूली का सेवन करें। 

मूली को पचने में समय लगता है, इसलिए मूली खाते समय एक स्थान पर न बैठें, बल्कि चलते फिरते रहें। 

ध्यान दें कि मूली को छीलकर उसमें काला नमक लगाकर खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Radish health benefits Tips To Eat Muli To Avoid Gas and fart Problem
मूली खाने का सही समय और तरीका - फोटो : iStock

किन लोगों को मूली नहीं खानी चाहिए ?

अगर आपके शरीर में अधिक दर्द रहता है तो आपको मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।

जो लोग शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, उन्हें भी मूली खाने से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को मूली खाने से पेट दर्द या गैस की समस्या बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
Radish health benefits Tips To Eat Muli To Avoid Gas and fart Problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मूली खाने के फायदे

सर्दियों में रोजाना मूली खाने से खांसी जुकाम की समस्या से बचा जा सकता है।

मूली के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

पाचन तंत्र मजबूत करने और डाइजेशन अच्छा करने के लिए मूली फायदेमंद है। 

मूली ब्लड शुगर की मात्रा को भी काफी हद तक कम करती है।

---------
नोट: यह लेख प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य आचार्य मनीष के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

  •  

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed