फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापा कम करने के कुछ आसान घरेलू उपाय, न जिम जाना होगा जरूरी और न जेब होगी ढीली

Wed, 11 Nov 2020 10:54 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 11 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
quick weight loss tips in hindi, how to lose weight only in seven days, obesity home remedies
Weight Loss Tips - फोटो : Pixabay

व्यस्त जीवनशैली में अनियमित खानपान और अन्य कारणों से मोटापा आम समस्या हो गई है। पहले जहां बढ़ती उम्र के साथ लोग वजन बढ़ने से परेशान होते थे, वहीं अब कम उम्र से ही बच्चे और युवा भी मोटापा के शिकार हो रहे हैं। अपने बढ़ते वजन पर ब्रेक लगाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते? जिम में घंटों कसरत करते हैं, तरह-तरह के वेट लॉस पैकेज लेते हैं या फिर डाइटिंग के चक्कर में अपनी भूख मारते रहते हैं? हम आपको बता रहे हैं, कुछ ऐसे आसान घरेलू उपायों के बारे में, जिन्हें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेने से बढ़ते वजन पर नियंत्रण तो होगा ही, साथ ही आपकी जेब भी ढीली नहीं होगी।

quick weight loss tips in hindi, how to lose weight only in seven days, obesity home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्म पानी के साथ शहद
रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ शहद पीने से वजन घटाने में बहुत आसानी होती है। इससे शरीर में शुगर लेवल ठीक रहता है और त्वचा भी दमकती है। 

quick weight loss tips in hindi, how to lose weight only in seven days, obesity home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नींबू पानी
वजन घटाने के लिए रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन भी एक कारगर उपाय है। सर्दियों में जिन्हें ठंड से एलर्जी हो या साइनस की समस्या है, वे पानी को गुनगुना करके उसमें नींबू डालकर पी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
quick weight loss tips in hindi, how to lose weight only in seven days, obesity home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

टमाटर-दही का शेक
एक कप टमाटर के जूस में एक कप दही (फैट फ्री), आधा चम्मच नींबू का रस, बारीक कटा अदरक, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाकर ब्लेंड कर लें। रोज एक ग्लास इस शेक को पीने से आपका वजन तेजी से नियंत्रित होगा। 

विज्ञापन
quick weight loss tips in hindi, how to lose weight only in seven days, obesity home remedies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खूब पानी पिएं
दिन में आठ से नौ ग्लास पानी पीने से भी वेट कम करने में मदद मिलती है। कुछ शोध अध्ययनों में बताया जा चुका है कि दिन में आठ से नौ ग्लास पानी से आप 200 से 250 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed