फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्यूनिटी बढ़ानी है तो करें अनानास का सेवन, इसके और भी हैं कई फायदे

Wed, 11 Nov 2020 10:49 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 11 Nov 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of pineapple or ananas in Hindi
अनानास के फायदे - फोटो : pixabay

अनानास एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है, जो सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें न केवल खट्टे-मीठे स्वाद का खजाना छिपा हुआ है बल्कि यह स्वास्थ्य लाभ से जुड़े गुणों का भंडार भी है। यह फल विटामिन ए और सी से लेकर एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, मैंगनीज और फोलेट से भरपूर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं और हमारे शरीर को रोगों से बचाते भी हैं। इसका रोजाना सेवन शरीर के लिए और भी कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं अनानास के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...

Health benefits of pineapple or ananas in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अनानास के नियमित रूप से सेवन से उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। दरअसल, इसमें अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है और इसमें सोडियम की मात्रा भी कम होती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो अनानास का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। 

Health benefits of pineapple or ananas in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अनानास को वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर की मात्रा उच्च होती है, जो लंबे समय तक पेट को भरा-भरा रखती है। इससे आप अधिक खाना खाने से बच जाते हैं और वजन कम होने की संभावना बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of pineapple or ananas in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अनानास के रोजाना सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है। बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च इंटरनेशनल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, इसके सेवन से पाचन क्रिया में सुधार तो आता ही है, साथ ही यह लूज मोशन की समस्या को दूर करने में भी कारगर है। 

विज्ञापन
Health benefits of pineapple or ananas in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अनानास को हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, यह मैंगनीज का एक अच्छा स्रोत है और इसका निम्न स्तर हड्डियों की विकृति और हड्डियों के नुकसान से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा अनानास आंखों के लिए भी लाभदायक होता है, क्योंकि यह विटामिन-ए से समृद्ध होता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed