फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व अल्जाइमर दिवस: 25 की उम्र में चीजें भूल रहे हैं? अल्जाइमर नहीं, ये 4 गलतियां हैं वजह

Fri, 18 Sep 2026 01:53 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 18 Sep 2026 01:53 PM IST
सार

World Alzheimer's Day 2026: अक्सर जब हम छोटी-छोटी चीजों को भूलने लगते हैं तो हमें लगता है कि इसके पीछे की वजह अल्जाइमर हो सकता है। पर अगर ये 25 की उम्र के पहले हो रहा है तो आपको इसकी वजह जानना जरूरी है। 

विज्ञापन
World Alzheimer's Day 2026 why am i forgetting things all of a sudden know the reason here
25 की उम्र में कमजोर याददाश्त का क्या है कारण? - फोटो : AI
 World Alzheimer's Day 2026: क्या आपको कभी ऐसा लगता है कि मोबाइल कहां रखा था, किसी का नाम क्या था या अभी-अभी कही गई बात अचानक याद नहीं आ रही? छोटी-छोटी बातें भूलना आजकल युवाओं में भी आम हो गया है। 

खासकर 20 से 25 साल की उम्र में ऐसी समस्या होने पर कई लोग इसे अल्जाइमर या किसी गंभीर दिमागी बीमारी से जोड़कर देखने लगते हैं। हालांकि, कम उम्र में भूलने की समस्या के पीछे कई सामान्य कारण भी हो सकते हैं। 

आपको ये समझने की जरूरत है कि हर बार भूलने की समस्या अल्जाइमर का संकेत है। फिर भी अगर भूलने की समस्या लगातार बढ़ रही है, रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं या दूसरे लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। आइए पहले जान लें कि ये परेशानी कम उम्र में क्यों होती है।
 
World Alzheimer's Day 2026 why am i forgetting things all of a sudden know the reason here
25 की उम्र में कमजोर याददाश्त का क्या है कारण? - फोटो : Freepik.com
1. लगातार तनाव

 काम, पढ़ाई, रिश्तों या आर्थिक चिंताओं से जुड़ा लगातार तनाव दिमाग की एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है। जब ध्यान किसी काम पर ठीक से नहीं लगता, तो उस जानकारी को याद रखना भी मुश्किल हो सकता है।

World Alzheimer's Day 2026 why am i forgetting things all of a sudden know the reason here
25 की उम्र में कमजोर याददाश्त का क्या है कारण? - फोटो : Freepik.com
2. नींद पूरी न होना

 रात में देर तक जागना या लगातार कम नींद लेना याददाश्त और ध्यान पर असर डाल सकता है। अच्छी नींद दिमाग को दिनभर मिली जानकारी को व्यवस्थित करने में मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Alzheimer's Day 2026 why am i forgetting things all of a sudden know the reason here
25 की उम्र में कमजोर याददाश्त का क्या है कारण? - फोटो : AI
3. मोबाइल और स्क्रीन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल

 लगातार सोशल मीडिया, वीडियो और दूसरी डिजिटल गतिविधियों में व्यस्त रहने से ध्यान बार-बार भटक सकता है। इससे एकाग्रता कम महसूस हो सकती है और छोटी-छोटी बातें याद रखने में परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
World Alzheimer's Day 2026 why am i forgetting things all of a sudden know the reason here
25 की उम्र में कमजोर याददाश्त का क्या है कारण? - फोटो : Freepik.com
4. खराब खान-पान और शारीरिक गतिविधि की कमी

 असंतुलित भोजन और नियमित व्यायाम की कमी भी समग्र स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और नियमित शारीरिक गतिविधि स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed