फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Corona remedies: कोरोना से ठीक होने के बाद भी यदि शरीर में बना हुआ है दर्द तो आजमाएं ये आसान उपाय

Mon, 03 May 2021 06:06 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 03 May 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Post Corona remedies: post corona remedies for body pain in hindi
इस समस्या से आप जल्द ही राहत पा सकते हैं - फोटो : Social Media

 

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष 

कई सारे मरीज जो कि कोरोना से ठीक हो चुके हैं, वे शरीर में कमजोरी एवं दर्द की समस्या से लंबे समय तक जूझते रहते हैं। कई सारे मरीज ऐसे भी हैं जिन्हें कि पहली लहर में कोरोना हुआ था लेकिन वे आजतक भी शरीर में होने वाले दर्द से परेशान हैं। ऐसे में तरह-तरह के नुस्खे आजमाने की बजाय घर में मौजूद कुछ चीजों का उपयोग करके ही इस समस्या से आप जल्द ही राहत पा सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किन उपायों को आजमाने से शरीर का दर्द जल्द ही हो जाता है गायब। 

Post Corona remedies: post corona remedies for body pain in hindi
शरीर के दर्द को कम किया जा सकता है - फोटो : Social media

दालचीनी 
दालचीनी के उपयोग से शरीर के दर्द को कम किया जा सकता है। दालचीनी का आप खाने में प्रयोग करें साथ ही एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच पीसी हुए दालचीनी डालें और एक चम्मच शहद भी मिलाएं। अब पानी को चम्मच से अच्छी तरह मिलाने के बाद इसका सेवन करें। रात में सोने से पहले इसका सेवन करना लाभदायक होगा। यदि रात में आप दूध का सेवन करते हैं तो किसी अन्य समय भी इसका सेवन कर सकते हैं लेकिन याद रखें कि दिन में एक बार ही इसका सेवन करना है। 

 

 

 

 

 

 

Post Corona remedies: post corona remedies for body pain in hindi
प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में काम करता है - फोटो : social media

काली मिर्च
काली मिर्च भी आपको शरीर में हो रहे दर्द से राहत दिलाती है। इसमें कैप्सैसिन नाम एक तत्व पाया जाता है जो कि शरीर में रक्त प्रवाह को उत्तेजित करता है और प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में काम करता है। काली मिर्च को पीस लें और एक चम्मच पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में घोल लें। अब इसमें एक चम्मच शहद भी मिला लें। दिन में एक बार इसका सेवन जरूर करें। जल्द ही आपको शरीर दर्द से राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Corona remedies: post corona remedies for body pain in hindi
हल्दी का नुस्खा जरूर आजमाएं - फोटो : Social media

हल्दी
दर्द को दूर भगाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल तो पिछले कई सालों से किया जा रहा है। यह नुस्खा है भी बेहद प्रभावशाली। पोस्ट कोरोना लक्षण के रूप में यदि शरीर दर्द आपका पीछा ही नहीं छोड़ रहा है तो हल्दी का नुस्खा जरूर आजमाएं। हल्दी में एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं जो कि शरीर को दर्द से लड़ने में सहायता करते हैं। सोने से पहले एक चम्मच हल्दी को एक गिलास गर्म दूध में मिला लें और फिर इसका सेवन करें। 

विज्ञापन
Post Corona remedies: post corona remedies for body pain in hindi
इसे 5 से 7 मिनट के लिए उबाल लें - फोटो : social media

अदरक
अदरक को शरीर दर्द में राहत पाने के लिए जरूर इस्तेमाल में लें। अदरक के एक छोटे टुकड़े को पानी में डालें और इसे 5 से 7 मिनट के लिए उबाल लें। अब इस पानी में शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसका दिन में दो से तीन बार सेवन करने पर बहुत जल्द आपको दर्द से राहत मिलेगी क्योंकि इसमें भी एनालजेसिक गुण पाए जाते हैं जिस कारण शरीर में दर्द और सूजन दोनों ही कम होते हैं। 
नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed