फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pomegranate Benefits And Side Effects: अनार खाने के फायदे और नुकसान, जानें सेहत पर कितना असरदार है अनार

Thu, 24 Aug 2023 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 24 Aug 2023 09:28 AM IST
विज्ञापन
Pomegranate Benefits And Side Effects Anar Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
अनार के फायदे और नुकसान - फोटो : Pixabay

Pomegranate Benefits And Side Effects: सेब को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है कि एक सेब पूरा दिन आपको ऊर्जा से भरपूर और बीमारियों से दूर रखता है। हालांकि सेब के अलावा भी बहुत सारे फल है जो सेहतमंद माने जाते हैं। फलों में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। विटामिंस और मिनिरल्स के अलावा अलग अलग फलों में अलग अलग पौष्टिकता पाई जाती है। पौष्टिक फलों की सूची में अनार शामिल है। अनार खाने में स्वादिष्ट और मीठा फल है लेकिन ये कई रोगों में लाभकारी भी है। चिकित्सक कमजोरी दूर करने के लिए अनार खाने की सलाह देते हैं। अनार विटामिन सी और बी का एक अच्छा स्त्रोत है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अनार का सेवन सेहतमंद फायदे तो होता ही है लेकिन अनार खाने के कुछ नुकसान भी हैं। चलिए जानते हैं अनार खाने के फायदे और नुकसान।

Pomegranate Benefits And Side Effects Anar Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
अनार के सेवन के फायदे - फोटो : iStock

अनार के सेवन के फायदे

कोशिकाओं को करता है मजबूत- अनार में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। अनार के जूस में अन्य फल के जूस से ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसके सेवन से कोशिकाओं को नुकसान से बचाया जा सकता है और सूजन को कम किया जा सकता है।

कैंसर से बचाव- अनार का जूस कैंसर पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है। प्रोस्टेट कैंसर सेल्स को रोकने के लिए अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। ये कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकता है।

Pomegranate Benefits And Side Effects Anar Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
अनार के फायदे

अल्जाइमर से बचाव- अनार के दाने अल्जाइमर रोग को बढ़ने से रोकते हैं और व्यक्ति की याददाश्त को बनाए रखने में सहायक होते हैं।

पाचन: अनार का जूस आंतों की सूजन को कम करके पाचन में सुधार कर सकता है। हालांकि दस्त रोगियों को अनार का जूस का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

गठिया: अनार का जूस जोड़ों के दर्द, अन्य प्रकार की गठिया के दर्द व सूजन में फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pomegranate Benefits And Side Effects Anar Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
मधुमेह रोगी करें अनार का सेवन - फोटो : iStock

दिल की बीमारी - अनार का जूस दिल की बीमारी के लिए फायदेमंद है। दिल और धमनियों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए अनार के जूस का सेवन की सलाह दी जाती है।

बीपी- ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए अनार का जूस फायदेमंद माना जाता है।

मधुमेह- मधुमेह या डायबिटीज के उपचार में अनार का रस पीना चाहिए। अनार इंसुलिन को कम करने और ब्लड शुगर को कम करने में काम आता है।

विज्ञापन
Pomegranate Benefits And Side Effects Anar Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
अनार खाने के नुकसान - फोटो : Pixabay

अनार के सेवन के नुकसान

  • अनार के छिलके, जड़ या तना का अत्यधिक इस्तेमाल असुरक्षित होता है, क्योंकि इसमें जहर हो सकता है।
  • लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को अनार के जूस का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
  • दस्त के दौरान अनार के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अनार का रस अगर आप अपनी त्वचा पर लगाते हैं तो कई लोगों को खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

--------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed