{"_id":"5cfa5313bdec2206fe06271e","slug":"pm-modi-tweets-tadasana-video-ahead-of-world-yoga-day-know-tadasana-health-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पीएम मोदी ने ट्विटर पर बताया ताड़ासन का तरीका, जानें इसके 5 फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पीएम मोदी ने ट्विटर पर बताया ताड़ासन का तरीका, जानें इसके 5 फायदे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 08 Jun 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर त्रिकोणासन, ताड़ासन और वृक्षासन करते हुए वीडियो शेयर किये हैं। इन वीडियो में पीएम मोदी एनिमेटिड किरदार में ताड़ासन, त्रिकोणासन और वृक्षासन करते हुए दिख रहे हैं। ये 3डी एनीमेशन वाले वीडियो हैं। इन वीडियोज में पीएम मोदी के एनिमेटिड किरदार ने नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। पीएम मोदी ताड़ासन और दूसरे आसनों के तरीकों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या होता है ताड़ासन और क्या हैं इसके फायदे
2 of 5
TIRYAK TADASANA
- फोटो : तिर्यक ताड़ासन
ताड़ासन के फायदे बताने से पहले आपको बता दें कि हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इससे पहले ही पीएम मोदी ने ताड़ासन, वृक्षासन और त्रिकोणासन के तरीके बताकर योग को बढ़ावा दिया है। ताड़ासन योग को माउंटेन योग भी कहा जाता है। इस योग को करते वक्त शरीर बिल्कुल पर्वत की तरह तना रहता है।
3 of 5
TIRYAK TADASANA
- फोटो : तिर्यक ताड़ासन
ताड़ासन करने से शरीर में लचीलापन आता है। ताड़ासन करने के लिए आपको सबसे पहले सीधे खड़े होना होता है। कमर और गर्दन एकदम सीधी रहनी चाहिए। इसके बाद दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाना होता है। अब शरीर को ऊपर की दिशा में खींचें। शरीर को ऊपर की तरफ शींचते वक्त खिंचाव पैरों की उंगलियों तक महसूस होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताड़ासन
कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद सांस छोड़ें। अब अपने शरीर को धीरे-धीरे ढीवा करें और हाथों को नीचे की तरफ लाएं। इस आसन को करने से वजन कम होता है। अतिरिक्त चर्बी से निजात मिलती है। इसके अलावा इस आसन को करने से बच्चों की लंबाई भी बढ़ती है।
विज्ञापन
5 of 5
ताड़ासन
अगर आपके पीठ में दर्द है तो ताड़ासन करने से दूर हो जाएगा। इसके अलावा जोड़ों में होने वाले दर्ज से भी ताड़ासन में राहत मिलती है। ताड़ासन करने से एकाग्रता आती है और शरीर में स्फूर्ती भी बरकरार रहती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।