जितनी तेजी से हम दिन प्रतिदिन तरक्की की ओर बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से हमारे जीवन में तनाव और परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। यही वजह है कि माइग्रेन जैसी गंभीर बीमारी से कई लोग ग्रस्त हैं। यह समस्या काम के ज्यादा प्रेशर, नींद पूरी ना होने और तनाव की वजह से होती है। जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है, उन्हें तेज सिरदर्द होता है। आगे की स्लाइड में जाने इससे जुड़ी और विशेष बातें।
{"_id":"5cfa4891bdec2207167ef081","slug":"patient-suffering-from-migraine-get-relief-from-mobile-app-relaxahead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आप भी हैं माइग्रेन के मरीज तो इस तरह से करें फोन का इस्तेमाल, मिलेगी राहत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
आप भी हैं माइग्रेन के मरीज तो इस तरह से करें फोन का इस्तेमाल, मिलेगी राहत
Fri, 07 Jun 2019 05:00 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 07 Jun 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो : pexels.com
शोधकर्ताओं ने स्मार्टफोन आधारित एक एेप बनाया है जो माइग्रेन से पीड़ित लोगों के सिरदर्द को घटाने में मदद कर सकता है। न्यूयार्क विश्वविद्यालय के मुताबिक माइग्रेन से पीड़ित जिन लोगों ने एक सप्ताह में कम से कम दो बार इस तकनीक का इस्तेमाल किया उन्हें हर महीने औसतन कम से कम चार दिन सिरदर्द से आराम मिला। 'रिलैक्स ए हेड' नाम का एेप मरीजों को मांसपेशियों में आराम का तरीका बताता है।
- फोटो : pexels.com
'नेचर डिजिटल मेडिसिन' पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन ऐसा पहला अध्ययन है जिसमें माइग्रेन के इलाज के लिए एक एेप के असर का मूल्यांकन किया गया है। एनवाईयू में सहायक प्रोफेसर मिआ मिनन ने कहा, ''हमारा अध्ययन साबित करता है कि अगर मरीजों के पास थैरेपी आसानी से उपलब्ध हो तो वे अपने हिसाब से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और यह सस्ता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें माइग्रेन के मरीजों के लिए रिबोफ्लेविन नमक पोषक तत्व काफी अच्छा माना जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, रिबोफ्लेविन या विटामिन बी2 से भरपूर चीजें खाने से आपको माइग्रेन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा ये सेल्स को खराब होने से बचाने में मददगार है। महिलाओं को रोजाना अपनी डाइट में करीब 1.1 मिलीग्राम जबकि पुरुषों को 1.2 मिलीग्राम रिबोफ्लेविन शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करना चाहिए। दूध, दही, सैलमन फिश, मशरूम, पालक और बादाम।
विज्ञापन
- फोटो : pixabay
माइग्रेन से बचने के उपाय
-योग, एक्यूप्रेशर और नियमित व्यायाम से माइग्रेन के दौरे को घटाने में मदद मिलती है।
- माइग्रेन से बचने के लिए सिरदर्द उत्पन्न करने वाले कारणों से बचना चाहिए, जैसे ऊंची आवाज में गाने सुनना, तनावग्रस्त रहना।
- दर्दनिवारक दवाओं का कम से कम इस्तेमाल करें।
- समय पर सोना व जगना चाहिए।
- बहुत ज्यादा देर तक भूखे ना रहें।
-योग, एक्यूप्रेशर और नियमित व्यायाम से माइग्रेन के दौरे को घटाने में मदद मिलती है।
- माइग्रेन से बचने के लिए सिरदर्द उत्पन्न करने वाले कारणों से बचना चाहिए, जैसे ऊंची आवाज में गाने सुनना, तनावग्रस्त रहना।
- दर्दनिवारक दवाओं का कम से कम इस्तेमाल करें।
- समय पर सोना व जगना चाहिए।
- बहुत ज्यादा देर तक भूखे ना रहें।