फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Diet: शरीर को रोगमुक्त रखने के लिए कौन सी डाइट ज्यादा फायदेमंद है? प्लांट बेस्ड या मांसाहार

Wed, 14 Feb 2024 12:46 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Feb 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
plant-based diet and its benefits plant based diet vs animal based diet
स्वस्थ आहार का सेवन सभी के लिए आवश्यक - फोटो : Pixabay

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार का ध्यान रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आप जिस तरह के आहार का सेवन करते हैं शरीर पर उसका सीधा असर होता है। कुछ अध्ययनों में मीट-अंडे और चिकन जैसी चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है, जबकि कुछ शोध बताते हैं कि बीमारियों से बचाव और लंबी आयु पाने के लिए प्लांट बेस्ड डाइट को आहार का हिस्सा बनाना चाहिए। पर वास्तव में शरीर के लिए कौन सा डाइट सबसे लाभकारी है, यह सवाल लंबे समय से बना हुआ है।



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, अलग-अलग खाद्य पदार्थों के सेवन के अलग-अलग स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि अध्ययनों के आधार पर शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए किन चीजों के अधिक सेवन की सलाह दी जाती है?

plant-based diet and its benefits plant based diet vs animal based diet
प्लांट बेस्ड डाइट प्लान - फोटो : istock

प्लांट बेस्ड आहार क्या हैं?

प्लांट बेस्ड डाइट का चलन पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ा है। इसमें मुख्यरूप से पौधों से प्राप्त आहार को शामिल किया जाता है। फल और सब्जियां, मेवे, सीड्स, पौधों से प्राप्त तेल, साबुत अनाज, फलियों के सेवन से लाभ मिल सकता है। प्लांट बेस्ड डाइट के सेवन का ये मतलब नहीं है कि आप सिर्फ शाकाहारी रहें और कभी भी मांस या डेयरी नहीं खा सकते हैं। बल्कि, आपको आनुपातिक रूप से पौधों के स्रोतों प्राप्त भोजन के अधिक सेवन की सलाह दी जाती है। 

plant-based diet and its benefits plant based diet vs animal based diet
सबसे लाभकारी डाइट प्लान - फोटो : istock

प्लांट बेस्ड आहार के अधिकतम लाभ

अधिकतर शोधकर्ताओं ने पाया कि मांसाहारी डाइट की तुलना में प्लांट बेस्ड आहार वाली चीजों के सेवन के अधिकतम लाभ हो सकते हैं। एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स के अनुसार, शाकाहारी आहार इस्केमिक हार्ट डिजीज और इसके कारण होने वाली मृत्यु के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकती है।

शोध बताते हैं कि मांस खाने वालों की तुलना में शाकाहारियों में लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है जिससे हृदय रोगों से बचाव हो सकती है। हृदय रोगों के साथ मधुमेह रोगियों के लिए भी प्लांट बेस्ड आहार से लाभ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
plant-based diet and its benefits plant based diet vs animal based diet
इम्युनिटी सिस्टम को कैसे मजबूत करें - फोटो : Pixabay

मजबूत इम्युनिटी सिस्टम के लिए फायदेमंद

इम्युनिटी की मजबूती आपको कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के खतरे को बढ़ाने वाली होती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि प्लांट बेस्ड डाइट को आहार में शामिल करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। पौधों में मौजूद विटामिन्स और खनिज, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट आपकी कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और बीमारियों के दौरान शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकती है।

प्लांट बेस्ड डाइट आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है।

विज्ञापन
plant-based diet and its benefits plant based diet vs animal based diet
शाकाहारी आहार से होने वाले लाभ - फोटो : istock

आहार को रखें स्वस्थ और पौष्टिक

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, प्लांट बेस्ड चीजों को आहार में अधिक से अधिक शामिल करना चाहिए। खाने में अपनी आधी प्लेट सब्जियों से भरें। सुनिश्चित करें कि आपके भोजन में सभी रंग वाली सब्जियां शामिल हैं। आहार में स्वस्थ वसा वाली चीजों जैसे ऑलिव ऑयल, नट्स और सीड्स और एवोकाडो की मात्रा बढ़ाएं। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed