फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूलकर भी इन लोगों को नहीं करना चाहिए तरबूज का सेवन, वरना भुगतना पड़ेगा बुरा अंजाम

Sun, 26 May 2019 09:22 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 26 May 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
People Who Are Suffering From These Dieases Should Not Eat Watermelon
watermelon - फोटो : file photo

गर्मियों में तरबूज ज्यादातर सभी घरों में आता है। इसे खाने से न सिर्फ मन तरोताजा होता है बल्कि इसमें विटामिन,मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हमें सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार एक व्यस्क को दिन भर में 300 ग्राम तक तरबूज का सेवन करना चाहिए। हालांकि, यह फल सबके लिए फायदेमंद नहीं है। आइए जानते हैं किन-किन लोगों को तरबूज के सेवन से बचना चाहिए...

People Who Are Suffering From These Dieases Should Not Eat Watermelon
watermelon

मधुमेह
कोई भी खाने की चीज हमारे शरीर में मौजूद खून में कितनी जल्दी घुल जाती है इसका मापदंड ग्लाइसेमिक इंडेक्स द्वारा किया जाता है। 100 के स्केल पर तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70 होता है। इसमें नैचुरल शुगर भारी मात्रा में पाया जाता है। लिहाजा, मधुमेह के रोगियों को किसी भी रूप में तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर वह इस फल को खाते भी हैं तो इससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए उन्हें बादाम या अखरोट जैसे नट्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। 

People Who Are Suffering From These Dieases Should Not Eat Watermelon
किडनी कांड का आरोपी जुनैद पुलिस की गिरफ्त में

किडनी
जिन लोगों को किडनी संबंधी कोई बीमारी होती है, उन्हें भी तरबूज का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए। तरबूज में मौजूद मिनरल्स से किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार तरबूज में पानी भारी मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों की किडनी इस हद तक खराब हो चुकी है कि उनके शरीर में यूरीन बन भी नहीं पा रहा, उन्हें यह फल खाने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर वह तरबूज का सेवन करेंगे और उनका शरीर फल में मौजूद पानी को यूरीन में तब्दील नहीं कर पाएगा तो इससे हार्ट फेल होने की संभावना बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
People Who Are Suffering From These Dieases Should Not Eat Watermelon
asthma

अस्थमा
अस्थमा के रोगियों को ठंडी चीजों के सेवन से दूर रहने की सलाह दी जाती है। तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, लिहाजा अस्थमा के रोगियों को इसे खाने की मनाही होती है। इसके अलावा तरबूज में अमीनो एसिड पाया जाता है जो अस्थमा रोगियों की तकलीफ बढ़ा सकता है। 

विज्ञापन
People Who Are Suffering From These Dieases Should Not Eat Watermelon
watermelon

इस वक्त भूलकर भी ना करें तरबूज का सेवन
अगर आपको इनमें से कोई बीमारी नहीं है तो भी तरबूज के सेवन को लेकर आपको कुठ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। कभी भी तरबूज को शाम ढलने के बाद न खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि शाम 5 बजे के बाद हमारी पाचन शक्ति धीमा हो जाती है। ऐसे में अगर हम तरबूज का सेवन करेंगे तो उसमें मौजूद शुगर और अन्य पोषक तत्वों को पचाना मुश्किल हो जाएगा। 

तरबूज को खाने का सबसे सही समय है कि आप इसे नाश्ते के घंटे भर बाद खाए। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक हमारी पाचन शक्ति सबसे तेज होती है। यह किसी भी फल को खाने का सही समय होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed