फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: सर्दियों में इस चीज के सेवन से कम होगा वजन और हृदय रोगों का खतरा, क्या आप खाते हैं?

Sun, 30 Jan 2022 11:54 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Jan 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
peanuts benefits in hindi, peanuts benefits for heart health and weight loss
वजन घटाने के तरीके - फोटो : Pixabay

सर्दियों के मौसम में खाने-पीने की कई सारी ऐसी चीजें उपलब्ध होती हैं जिनका सेवन न सिर्फ स्वाद, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में बहुतायत मात्रा में उपलब्ध मूंगफली को अध्ययनों में सेहत के लिए विशेष लाभदायक बताया गया है। शोध से पता चलता है कि मूंगफली में कई ऐसे विटामिन्स और पोषक तत्वों की मौजूदगी होती है जो शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक हो सकती है। इतना ही नहीं मूंगफली के सेवन को वजन से लेकर हृदय रोगों के खतरे को कम करने में भी काफी लाभदायक माना जाता है। 



अध्ययनों से पता चलता है कि मूंगफली प्रोटीन, वसा और फाइबर से भरपूर होती है। वैसे तो मूंगफली में वसा की भी मात्रा अधिक होती है, पर उसमें से अधिकांश वसा को "गुड फैट" के रूप में जाना जाता है। इस प्रकार के वसा का सेवन करना कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में सर्दियों में मूंगफली खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

peanuts benefits in hindi, peanuts benefits for heart health and weight loss
मूंगफली खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

मूंगफली के पोषक तत्व
अध्ययनों से पता चलता है कि मूंगफली में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनको कई तरह की गंभीर बीमारियों के इलाज में काफी लाभ हो सकता है। मूंगफली बायोटिन के सबसे समृद्ध आहार स्रोतों में से एक है, जो गर्भावस्था के दौरान महत्वपूर्ण है। इसके अलावा इसे कॉपर से भी परिपूर्ण माना जाता है, कॉपर की कमी से हृदय के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा मूंगफली में नियासिन भी पाया जाता है। यह विटामिन बी3 का एक रूप है, जो  हृदय रोग के खतरे को कम करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। 

peanuts benefits in hindi, peanuts benefits for heart health and weight loss
कई तरह से लाभदायक है मूंगफली - फोटो : Pixabay

हृदय रोगों में फायदेमंद है मूंगफली
हृदय रोग दुनियाभर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। अध्ययनों से पता चलता है कि मूंगफली खाना, हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है। इसमें मैग्नीशियम, नियासिन, कॉपर, ओलिक एसिड और कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो स्वाभाविक तौर से हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
peanuts benefits in hindi, peanuts benefits for heart health and weight loss
मूंगफली खाने से कम होता है वजन - फोटो : iStock

वजन कम करने में सहायक
वजन घटाने की कोशिशों में लगे लोगों को लिए मूंगफली खाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि मूंगफली का सेवन करने से स्वस्थ वजन बनाए रखने और आपके मोटापे के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। स्वस्थ महिलाओं पर 6 महीने तक किए अध्ययन से पता चलता है कि रोजाना मूगंफली खाने से महिलाओं ने 3 किग्रा तक वजन कम किया।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed