फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: उंगलियां हिलाने पर दर्द का होना हो सकता है इस गंभीर बीमारी का संकेत

Wed, 26 May 2021 03:05 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 26 May 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
alert: pain in fingers is a sign of serious disease in hindi
ये डायबिटीज की बीमारी का संकेत हो सकता है - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Sanjeev Shukla

डॉ संजीव शुक्ला

एंडोक्राइनोलॉजिस्ट एंड डायबिटोलॉजिस्ट, ग्लोबल हॉस्पिटल

डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी मेडिसिन 

अनुभव- 16 वर्ष

अगर उंगली हिलाने पर आपको दर्द महसूस होता है तो इसे नजरअंदाज करना आपके लिए बहुत महंगा साबित हो सकता है क्योंकि ये डायबिटीज की बीमारी का संकेत हो सकता है। वैसे तो डायबिटीज के और भी कई लक्षण होते हैं लेकिन उंगली के इस लक्षण को आपको बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले सकते हैं और खासकर जब आपको बार-बार दर्द और अकड़न महसूस हो रही है, तब तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं ताकि सही समय पर आपका इलाज शुरू हो सके। अंगुठे में दर्द या अकड़न भी डायबिटीज की निशानी हो सकता है। ऐसा होने पर टाइप-2 डायबिटीज होने की बहुत हद तक संभावना रहती है। अगली स्लाइड्स से जानिए इस लक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी। 

alert: pain in fingers is a sign of serious disease in hindi
ज्यादा समय तक आप नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं - फोटो : Social media

डायबिटीज का वॉर्निंग साइन है उंगली का दर्द
डायबिटीज के लक्षणों में वैसे तो बहुत ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, पसीने की बदबू आना, फुंसियां निकलना, मुंह में चिपचिप होना आदि शामिल हैं लेकिन उंगलियों में दर्द और अकड़न एक ऐसा लक्षण है जिसे ज्यादा समय तक आप नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं क्योंकि आगे स्थितियां और भी बिगड़ सकती है। 

alert: pain in fingers is a sign of serious disease in hindi
उंगली को सीधा करना भी मुश्किल लगने लगता है - फोटो : social media

सूजन भी है डायबिटीज का लक्षण
उंगली में अकड़न और दर्द के साथ ही यह देखने में आ रहा है कि पूरी उंगली में सूजन एवं लालपन हो रहा है तो भी डायबिटीज का ही संकेत है। एक स्थिति ऐसी भी आ जाती है जब उंगली को सीधा करना भी मुश्किल लगने लगता है। डायबिटीज के 11 प्रतिशत मरीजों में यह समस्या प्रारंभिक लक्षण के रूप में देखने में आती है इसलिए इसके प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
alert: pain in fingers is a sign of serious disease in hindi
उंगलियों में जलन भी महसूस होती है - फोटो : Pixabay

ट्रिगर फिंगर कहलाती है समस्या
इस लक्षण को ट्रिंगर फिंगर कहा जाता है, साथ चिकित्सकीय भाषा में फ्लेकसर टेनोसिनोवाइटिस भी इसी का नाम है। इस स्थिति में उंगलियों में जलन भी महसूस होती है। इसके लिए डायबिटीज की जड़ पर काम करके ही उपचार संभव है नहीं तो बार-बार उंगलियों की यह समस्या होने लगती है। कई बार उंगलियों का दर्द असहनीय भी हो जाता है। 

 

विज्ञापन
alert: pain in fingers is a sign of serious disease in hindi
ट्रिगर फिंगर की समस्या हो जाती है - फोटो : pixabay
ब्लड शुगर बढ़ने पर होती है समस्या
अगर किसी व्यक्ति का लंबे समय तक ब्लड शुगर लेवल बढ़ा रहे तो उसे ट्रिगर फिंगर की समस्या हो जाती है और धीरे-धीरे यह समस्या और भी बढ़ने लगती है। इतना बढ़ती है कि कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि उंगली लॉक हो गई है। ट्रिगर फिंगर के इलाज में सबसे पहले ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना होता है जिसका कि तरीका है आहार और दिनचर्या में परिवर्तन और कुछ छोटी- मोटी कसरतों का शामिल करना।

नोट- यह लेख ग्लोबल हॉस्पिटल, लखनऊ के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट एवं डायबिटोलॉजिस्ट डॉक्टर संजीव शुक्ला से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर संजीव  शुक्ला पिछले 16 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री एस.जी.पी.आई, लखनऊ से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed