फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: 70 फीसदी से ज्यादा संक्रमित बच्चों में कोई लक्षण नहीं, एम्स ने बताया- कौन सा जांच है बेहतर

Fri, 06 Nov 2020 03:11 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 06 Nov 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Over 70 percent children with Covid-19 are asymptomatic: AIIMS says CBNAAT or TrueNat Coronavirus test is better for Corona Testing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना से संक्रमित 40 फीसदी लोग बिना लक्षणों वाले पाए गए हैं। इनमें अलग-अलग उम्र समूहों के कोरोना मरीज शामिल हैं। एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। कोविड-19 प्रबंधन में हाल की चुनौतियों, मुद्दों और रुझानों पर देशभर के चिकित्सकों के एक वेबिनार में यह जानकारी दी गई। वर्चुअल प्लेटफॉर्म आधारित वेबिनार ने नेशनल ग्रैंड राउंड में कोविड की संवेदनशीलता और  विभिन्न जांच परीक्षणों के उपयोग पर चर्चा में देशभर के चिकित्सक शामिल हुए और ये आंकड़े इसी दौरान प्रस्तुत किए गए। 

Over 70 percent children with Covid-19 are asymptomatic: AIIMS says CBNAAT or TrueNat Coronavirus test is better for Corona Testing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जारी आंकड़ों के मुताबिक, 12 वर्ष से कम उम्र के कोरोना संक्रमित बच्चों में सबसे ज्यादा 73.5 फीसदी बिना लक्षण वाले मरीज थे। वहीं, बढ़ते आयुवर्ग के साथ इसके अनुपात में कमी आई। 80 से अधिक आयुवर्ग के मरीजों में से महज 38.4 फीसदी बिना लक्षण वाले मिले। एम्स के माइक्रोबायोलॉजी केंद्र के आंकड़ों से पता चला कि कोविड-19 के सबसे आम लक्षण बुखार, गंध महसूस कर पाने में कमी और थकान थे। 

Over 70 percent children with Covid-19 are asymptomatic: AIIMS says CBNAAT or TrueNat Coronavirus test is better for Corona Testing
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एम्स में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. उर्वशी सिंह ने कहा, यह हमारे सेंटर के आंकड़े हैं। आंकड़ों की प्रासंगिकता तब और बढ़ जाती है, जब हम आरटीपीसीआर परीक्षण की वैधता पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने इस ओर ध्यान दिलाया कि बहुत से मरीजों के बारे में हमें यह नहीं पता चल पाता है कि हम किस दिन मरीज का नमूना लें। इसके पीछे की वजह यही है कि उनमें कोई लक्षण ही नजर नहीं आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Over 70 percent children with Covid-19 are asymptomatic: AIIMS says CBNAAT or TrueNat Coronavirus test is better for Corona Testing
Coronavirus Test - फोटो : Social Media

वर्तमान में स्वास्थ्य संस्थानों और बाजार में उपलब्ध जांच परीक्षण तकनीकों की समीक्षा करते हुए चिकित्सकों ने कहा कि सेमी-इमेर्जेंसी या अर्द्ध-आकस्मिक यानी उभरते लक्षणों वाले मरीजों के लिए सीबीएनएएटी (CBNAAT) या ट्रूनेट (TrueNat) जांच तकनीक सही है। ये दोनों कार्टिज या चिप-आधारित परीक्षण हैं, जो कम समय में रिपोर्ट देते हैं। 

विज्ञापन
Over 70 percent children with Covid-19 are asymptomatic: AIIMS says CBNAAT or TrueNat Coronavirus test is better for Corona Testing
Coronavirus Test - फोटो : Social Media

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, “आपातकाल के मामलों में, व्यक्ति को यह मानकर चलना चाहिए कि वह कोरोना पॉजिटिव है। ऐसा सोचते हुए वह तमाम जरूरी सावधानियां बरते और आइसोलेट रहे। हालांकि, सेमी-इमरजेंसी के मामले में, CBNAAT और TrueNat जांच की अच्छी तकनीक है, जो कम समय में सटीक परिणाम दे सकते हैं और यह निर्णय लेने में मदद कर सकते हैं कि क्या मरीज को कोविड केंद्र या किसी तरह की सर्जरी की जरूरत तो नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed