{"_id":"60a38466801b99585301a53c","slug":"oral-symptoms-of-corona-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंह से जुड़ी ये समस्याएं हैं कोरोना के लक्षण, समय रहते हो जाएं सचेत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
मुंह से जुड़ी ये समस्याएं हैं कोरोना के लक्षण, समय रहते हो जाएं सचेत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Tue, 18 May 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुंह की समस्याएं कोरोना के लक्षण भी हो सकते हैं
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically reviewed by Dr. Deepak Mahavar
डॉ दीपक माहवर, श्वास रोग विशेषज्ञ
सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल, नागपुर
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी, डी.एन.बी
अनुभव- 10 वर्ष
कोरोना महामारी के डेढ़ साल बाद अब इतली लक्षण हो चुके हैं कि कोरोना का अनुमान लगा पाना मुश्किल हो रहा है। बुखार, सिर दर्द, जुकाम यह तो बेहद सामान्य लक्षण हैं लेकिन दूसरी लहर अपने साथ नए लक्षणों को भी लेकर आई है। कई मरीजों का कहना होता है कि उन्हें तो कोरोना हुआ लेकिन कोई लक्षण नहीं दिखाई दिया जबकि सच्चाई तो ये है कि लक्षण तो थे लेकिन वे इतने विचित्र थे कि उनकी और ध्यान नहीं जा पाया। मुंह से जुड़ी समस्याओं को अक्सर हम गर्मी के मौसम या पानी की कमी से जोड़कर देखते हैं लेकिन ये अब यहां तक सीमित नहीं है। मुंह की समस्याएं कोरोना के लक्षण भी हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए मुंह के कौनसी समस्याएं होती हैं कोरोना के लक्षण।
2 of 5
ये कोरोना का एक लक्षण हो सकता है
- फोटो : Social media
बदबूदार सांस
सांस से बदबू आना बहुत सामान्य है। यह एक आम लक्षण है लेकिन यदि यह अचानक बहुत अधिक बढ़ जाए तो इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि ये कोरोना का एक लक्षण हो सकता है। यदि इसके साथ और भी कोई लक्षण नजर आ रहे हैं तब तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह कोरोना के उन छोटे लक्षणों में से एक है, जिसपर अधिकांश लोग ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
3 of 5
यह कोरोना का ही एक लक्षण है
- फोटो : Pixabay
जीभ का रंग बदलना
मुंह के भीतर अक्सर हम अपने दांतों पर ध्यान देते हैं लेकिन जीभ पर इतना अधिक ध्यान नहीं देते हैं लेकिन कोरोना के कारण यदि जीभ का रंग बदल रहा है तो यह गौर करने वाली बात है क्योंकि यह कोरोना का ही एक लक्षण है। जीभ पर यदि सफेद दाग, लालपन या गहरा रंग दिखाई दे रहा है तो कोरोना संक्रमण का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में जल्द से जल्द चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुंह सूखने पर पानी अधिक पिएं
- फोटो : सोशल मीडिया
सूखा हुआ मुंह
यदि मुंह और होंठ सूख रहे हैं तो इन्हें गर्मी का प्रभाव या पानी की कमी मानकर हल्के में न लें। मुंह का बहुत अधिक सूखना कोरोना का लक्षण है। मुंह सूखने पर पानी अधिक पिएं। पानी की मात्रा को बढ़ाने के बावजूद भी यदि स्थिति वैसी ही है तो चिकित्सक को दिखाना जरूरी हो जाता है क्योंकि यह पानी की कमी से नहीं बल्कि कोरोना संक्रमण का संकेत है।
विज्ञापन
5 of 5
खाना खाते समय यह दर्द और भी बढ़ जाता है
- फोटो : iStock
जीभ पर घाव
कोरोना संक्रमित होने पर आपको जीभ पर सूजन और ऐसे घाव दिखाई दे सकते हैं जो कि आपको बहुत दर्द दे रहे हों। खाना खाते समय यह दर्द और भी बढ़ जाता है। यह कोई सामान्य बात नहीं है कि जिसे हम नजरअंदाज कर दें। यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, साथ ही लार का उत्पादन भी कम हो रहा है तो संभव है कि आप कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। ऐसे में अपने मुंह और जीभ में हो रहे बदलावों को चिकित्सक को अच्छे से बताएं।
नोट- यह लेख सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल के डॉक्टर दीपक माहवर से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर दीपक महावर पिछले 10 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री एम.बी.बी.एस गवर्नमेंट कॉलेज एंड हॉस्पिटल, नागपुर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।