फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों की चिंता: शाकाहारी लोगों में इस पोषक तत्व की कमी का खतरा अधिक, आहार में जरूर शामिल करें ये चीजें

Sun, 06 Aug 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Aug 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
omega 3 fatty acid deficiency in vegetarian what to eat to get it from food
शरीर में ओमेगा-3 की कमी - फोटो : iStock

आहार का स्वस्थ रहना आपके शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक माना जाता है, पर क्या आपको अपने आहार से शरीर के लिए जरूरी सभी तत्व प्राप्त हो रहे हैं? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर पिछले कुछ वर्षों में विटामिन सप्लीमेंट्स की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। इसका मतलब है कि हमें आहार में विशेष सुधार की आवश्यकता है। इसी से संबंधित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं की टीम ने बताया है कि शाकाहारी आहार का पालन करने वाले लोगों में ओमेगा-3 पोषक तत्व की कमी होने का जोखिम अधिक रहता है।



अध्ययनों में पाया गया है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिमों को कम करने, ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में इस पोषक की जरूरत होती है। इसकी कमी के कारण कमजोरी और नींद की समस्या हो सकती है। सभी लोगों को आहार के माध्यम से इसे प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है।

omega 3 fatty acid deficiency in vegetarian what to eat to get it from food
ओमेगा-3 फैटी एसिड की जरूरत - फोटो : iStock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर स्वाभाविक रूप से अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) को लंबी श्रृंखला वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड की जरूरत होती है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। मांसाहार के माध्यम से इसे आसानी से प्राप्त किया जा  सकता है। हालांकि अगर आप शाकाहारी हैं, तो भी आहार में कुछ चीजों को शामिल करके आसानी से ओमेगा-3 प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए किन चीजों का सेवन किया जाना आवश्यक होता है?

omega 3 fatty acid deficiency in vegetarian what to eat to get it from food
ओमेगा 3 वाली चीजें - फोटो : iStock

आहार के माध्यम से कैसे प्राप्त करें ओमेगा-3

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई खाद्य पदार्थों से ओमेगा-3 फैटी एसिड प्राप्त हो सकता है। मछलियों, सीड्स और नट्स से भरपूर आहार आपको शरीर के लिए आवश्यक ओमेगा-3 प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड के आपके शरीर और मस्तिष्क के लिए विभिन्न लाभ हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्था के अनुसार, पौधे पर आधारित कई खाद्य पदार्थों से ओमेगा-3 की जरूरतों की पूर्ति की जा सकती है। पुरुषों के लिए रोजाना 1,600 मिलीग्राम है और महिलाओं के लिए 1,100 मिलीग्राम की मात्रा में इसकी आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों का सेवन किया जा सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
omega 3 fatty acid deficiency in vegetarian what to eat to get it from food
चिया सीड्स के फायदे - फोटो : iStock

चिया सीड्स से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

चिया सीड्स हमारे शरीर के लिए कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ से भरपूर होता है। अध्ययनों में पाया गया कि पाचन स्वास्थ्य लाभ के साथ चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है। इनमें फाइबर और प्रोटीन भी अधिक मात्रा में होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पाया कि दैनिक रूप से चिया सीड्स को आहार का हिस्सा बनाकर शरीर के लिए इससे संबंधित स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
omega 3 fatty acid deficiency in vegetarian what to eat to get it from food
अखरोट से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay

अखरोट को बनाएं आहार का हिस्सा

अखरोट स्वास्थ्यप्रद वसा का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जिसमें ALA ओमेगा-3 फैटी एसिड भी शामिल है। इनमें प्रति कप 3.346 ग्राम ALA होता है। मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं के जोखिमों को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अखरोट का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि दैनिक रूप से अखरोट खाने वाले लोगों में मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं का जोखिम कम होता है।




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed