फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Study: खाने के इस तेल से कम हो सकता है समय से पहले मृत्यु का खतरा, विशेषज्ञ ने इसे सेहत के लिए बताया 'रामबाण'

Fri, 28 Jul 2023 03:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 28 Jul 2023 03:30 PM IST
विज्ञापन
Olive oil may lower risk of death from dementia and heart disease know best eating oil in hindi
सबसे फायदेमंद खाने का तेल - फोटो : Agency (File Photo)

हम जिस तरह की चीजों का सेवन करते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत को प्रभावित करता है। यही कारण है स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक चीजें खाने की सलाह देते हैं। शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि अगर आहार को ही ठीक कर लिया जाए तो इससे वर्तमान में बढ़ रही कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को कम किया जा सकता है। हरी सब्जियों-मौसमी फल, साबुत अनाज और नट्स को सेहत के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक टीम कहती है, दैनिक रूप से हम खाने में किन तेलों का सेवन करते है, यह भी सेहत को प्रभावित करती है। रिफाइंड और यहां तक कि अध्ययनों में सोयाबीन के तेल को भी सेहत के लिए कई प्रकार के नकारात्मक प्रभावों वाला पाया गया है।

वहीं अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि ऑलिव ऑयल आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकती है साथ ही इसमें मौजूद तत्व कई गंभीर बीमारियों के कारण होने वाली असमय मौत के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

Olive oil may lower risk of death from dementia and heart disease know best eating oil in hindi
ऑलिव ऑयल से कम होता है डिमेंशिया का खतरा - फोटो : istock

डिमेंशिया के खतरे से बचाने में इसके लाभ

शोधकर्ताओं की एक टीम ने करीब छह दशकों तक ऑलिव ऑयल के होने वाले प्रभावों को समझने के लिए अध्ययन किया। साल 2022 के विश्लेषण में पाया गया कि जिन लोगों ने प्रतिदिन आहार में ऑलिव ऑयल को शामिल किया (एक-डेढ़ चम्मच),उनमें डिमेंशिया के कारण होने वाली मृत्यु का खतरा चार फीसदी तक कम पाया गया।

एक्स्ट्रा-वर्जिन ऑलिव ऑयल पॉलीफेनोल्स से भरपूर होता है, ये एंटीऑक्सीडेंट इंफ्लामेशन के खतरे को कम करके इससे संबंधित कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है।

Olive oil may lower risk of death from dementia and heart disease know best eating oil in hindi
खाने के लिए करें सेहतमंद तेल का चयन - फोटो : pixabay

इंफ्लामेशन का जोखिम होता है कम

क्लीवलैंड क्लिनिक में आहार और पोषण विशेषज्ञ क्रिस्टिन किर्कपैट्रिक कहते हैं, सूजन या इंफ्लामेशन किसी भी बीमारी का आधार हो सकता है। अगर हम इसे आधार के रूप में देखते हैं और इसे कंट्रोल करने के लिए प्रयास करते हैं तो यह कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है।

अध्ययन में डिमेंशिया के शिकार लोगों में ऑलिव ऑयल से होने वाले फायदों के बारे में पता चलता है। ये तेल हृदय रोग के शिकार लोगों की सेहत के लिए भी काफी लाभकारी पाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Olive oil may lower risk of death from dementia and heart disease know best eating oil in hindi
ऑलिव ऑयल हृदय के लिए फायदेमंद - फोटो : iStock

हृदय की सेहत के लिए भी इसके लाभ

ऑलिव ऑयल किस प्रकार से हमारी सेहत के लिए लाभकारी है, इसे समझने के लिए किए गए अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों को हृदय रोगों की समस्या है उनको भी इससे विशेष लाभ मिल सकता है।

यूरोपीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने हृदय से संबंधित स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के लिए एक निश्चित मात्रा में पॉलीफेनोल के सेवन की मंजूरी दी है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने तीन या चार साल पहले ही रोजाना ऑलिव ऑयल का सेवन शुरू किया उनमें बैड कोलेस्ट्रॉल और इसके कारण होने वाली समस्याओं का जोखिम कम देखा गया है।

विज्ञापन
Olive oil may lower risk of death from dementia and heart disease know best eating oil in hindi
खाने का तेल और सेहत पर असर - फोटो : pixabay

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि एक्स्ट्रा-वर्जिन ऑलिव ऑयल को अध्ययनों में कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ वाला पाया गया है। डिमेंशिया और हार्ट की समस्याओं के कारण होने वाली मौत के जोखिम को कम करने के साथ ये डायबिटीज की जटिलताओं से बचाने में भी काफी लाभकारी हो सकती है। फास्टिंग ब्लड शुगर और इंसुलिन प्रतिरोध कम करने में भी इसके लाभ देखे गए हैं।

एक अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन 25 ग्राम (सिर्फ दो बड़े चम्मच से कम) ऑलिव ऑयल खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 22% तक कम हो जाता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed