फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक हैं ये पोषक तत्व, क्या आपके आहार में है इनकी मात्रा?

Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Nutrition Diet for Brain Health, tips to keep brain healthy know what to eat
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं? - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने और बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए स्वस्थ पोषण की आवश्यकता होती है। क्या हम सभी रोजाना पौष्टिक चीजों का सेवन कर रहे हैं? ध्यान रहे, पौष्टिकता की कमी न सिर्फ शरीर के लिए उर्जा की कमी का कारण बन सकती है साथ ही इसके कारण मस्तिष्क स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। मस्तिष्क हमारे शरीर का केवल 3 प्रतिशत है लेकिन यह संपूर्ण शरीर के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्मृति, विचार, भावनाओं और शरीर में हो रही सभी प्रक्रियाओं को नियंत्रित करता है। ऐसे में इस अंग को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने आवश्यक हैं।



आहार विशेषज्ञ बताते हैं, हमारे मस्तिष्क को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए रोजाना कुछ पोषक तत्वों की जरूरत होती है, हालांकि ज्यादातर लोगों के आहार में इन पोषक तत्वों की कमी देखी जा रही है। आहार में पोषकता की कमी के कारण कई प्रकार के रोगों के विकसित होने का खतरा हो सकता है।

आइए जानते हैं कि हमारे मस्तिष्क को रोजाना किन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और इसके लिए किन चीजों का सेवन किया जा सकता है?

Nutrition Diet for Brain Health, tips to keep brain healthy know what to eat
ओमेगा 3 वाले आहार के लाभ - फोटो : iStock

ओमेगा 3 फैटी एसिड्स

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की हमारे शरीर को नियमित रूप से आवश्यकता होती है, यह मस्तिष्क को स्वस्थ पोषण देने के लिए बहुत जरूरी तत्व है। यह मस्तिष्क के कामकाज को बेहतर रखने के साथ याददाश्त और सीखने की क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। अध्ययनों में पाया गया है कि इस पोषक तत्व से भरपूर चीजों का सेवन करने से डिप्रेशन जैसे मानसिक स्वास्थ्य विकारों का खतरा कम होता है। इसके लिए मछलियां, नट्स और प्लांट बेस्ड तेलों का सेवन किया जा सकता है।

Nutrition Diet for Brain Health, tips to keep brain healthy know what to eat
आयरन से मस्तिष्क को लाभ - फोटो : Pixabay

आयरन स्वस्थ कामकाज के लिए जरूरी

आहार में आयरन की मात्रा को सुनिश्चित करना मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी माना जाता है। आयरन की कमी संज्ञानात्मक विकास, डीएनए संश्लेषण, न्यूरोट्रांसमीटर की क्रियाओं को बाधित कर सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने नियमित रूप से डेयरी उत्पाद और हरी सब्जियों का सेवन किया उनके मस्तिष्क में आयरन का स्तर बेहतर पाया गया। आहार में इन चीजों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutrition Diet for Brain Health, tips to keep brain healthy know what to eat
विटामिन बी की जरूरत - फोटो : iStock

विटामिन बी12 की बढ़ाएं मात्रा

आपको अपने आहार में विटामिन बी12 वाली चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। यह मूड, मानसिक स्वास्थ्य और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक मानी जाती है। इस विटामिन की कमी को याददाश्त से संबधित विकारों के प्रमुख कारण के तौर पर जाना जाता है। ब्रेन एट्रोफी को रोकने में भी यह विटामिन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके लिए मांस, मछली, अंडे, हरी सब्जियों और नट्स की सेवन करें।

विज्ञापन
Nutrition Diet for Brain Health, tips to keep brain healthy know what to eat
विटामिन-डी से होने वाले लाभ - फोटो : iStock

विटामिन-डी भी जरूरी

ज्यादातर लोग मानते हैं कि विटामिन-डी सिर्फ हड्डियों के विकास और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए ही जरूरी है, हालांकि इसे मस्तिष्क के लिए भी उतना ही आवश्यक पाया गया है। यह बुजुर्गों में डिमेंशिया के खतरे को रोकता है। विटामिन-डी की कमी वाले लोगों में संज्ञानात्मक स्वास्थ्य विकारों का जोखिम अधिक देखा गया है। इस विटामिन के लिए सूर्य की रोशनी को सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। आहार में मशरूम, मूंगफली, अंडे, डेयरी उत्पादों को शामिल करके भी इसकी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकती है। 



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed