फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कम नींद आने की समस्या से हैं परेशान तो पिएं भरपूर पानी, स्टडी में नींद का पानी से बताया ये संबंध

Sat, 16 Feb 2019 01:44 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 16 Feb 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Not getting enough sleep? Drinking more water
SLEEP

नींद न आने की समस्या आम होती जा रही है। युवा से लेकर बुजुर्ग इसकी चपेट में हैं। हाल ही में हुए एक शोध में बताया गया था कि औसत लोग पांच से छह घंटे ही नींद ले पाते हैं। नींद न आने की समस्या के चलते कई लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं और उन्हें इलाज करना पड़ता है। नींद न आने की समस्या को अक्सर मनौवैज्ञानिक इश्यू से जोड़ा जाता है लेकिन एक नए शोध का कहना है कि कम पानी पीना भी अच्छी नींद न आने की वजह हो सकती है। आइए जानते हैं पानी का नींद से क्या संबंध बताता है ये शोध

Not getting enough sleep? Drinking more water
Sleep

इस शोध में बताया गया है कि अगर आप भरपूर नींद नहीं ले पा रहे हैं तो खूब पानी पिए। इससे आपकी अच्छी नींद आ सकती है। पेंसिल्वेनिया के पेन स्टेट यूनिवर्सिटी का कहना है कि जो लोग रात में छह घंटे की नींद लेते हैं वो आठ घंटे नींद लेने वालों के मुकाबले कम डिहाइड्रेड होते हैं और उन्हें पेशाब भी ज्यादा आती है।

Not getting enough sleep? Drinking more water
sleep disorder

यह स्टडी जनरल स्लीप में प्रकाशित हुई है। इसमें अमेरिका और चीन के 20 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस स्टडी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के पेशाब और नींद के व्यवहार का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं का कहना है कि नींद की गुणवत्ता और हाइड्रेशन के बीच संबंध है। जैसे ही शरीर का हाइड्रेशन कम होता है हार्मोन डाउन होते हैं जिसे  वैसोप्रेसिन कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Not getting enough sleep? Drinking more water
sleep research

ऐसे में अगर आप छह ही घंटे की नींद लेते हैं तो इससे आपका हाइड्रेशन स्टेटस प्रभावित हो सकता है। शोध का कहना है कि अगर आप रात में भरपूर नींद नहीं ले पा रहे हैं और  अगले दिन थके हुए महसूस कर रहे हैं तो  ज्यादा मात्रा में पानी पिए। डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर पर कई नुकसानदायक प्रभाव पड़ सकते हैं। इससे आपका सिर चकरा सकता है और सुस्ती महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पेशाब में तेज गंध भी आ सकती है।

विज्ञापन
Not getting enough sleep? Drinking more water
water
ऐसे में सवाल उठता है कि दिनभर में आपको कितना पानी पिना चाहिए। इसे लेकर एक्सपर्ट की अलग-अलग राय है। कुछ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दिनभर में इंसान को चार लीटर पानी पिना चाहिए जबकि कई दो लीटर भी बताते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed