फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Resolution: चाहते हैं सेहतमंद रहे आने वाला साल तो 2023 के साथ इन आदतों को भी कहें 'अलविदा'

Mon, 25 Dec 2023 02:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Dec 2023 02:10 PM IST
विज्ञापन
New Year Resolution 2024 bad habits to leave for good immune system
इम्युनिटी को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें - फोटो : iStock

साल 2023 अब अपने आखिरी सप्ताह में पहुंच गया है, जल्द ही हम नए साल 2024 में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस पूरे साल पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि यह कई प्रकार से सेहत के लिए चुनौतियों से भरा हुआ रहा है। हृदय रोग-हार्ट अटैक के मामले हों या मच्छरजित रोग डेंगू के कारण अस्पतालों में बढ़ी भीड़ और फिर साल के आखिर में कोरोना के नए JN.1 सब-वैरिेएंट के कारण कई देशों में तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामले, साल 2023 समय-समय पर सेहत की परीक्षा लेता रहा है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस साल देखी गई तमाम बीमारियों में एक बात जो सबसे कॉमन रही है वो है- बीमारी का गंभीर खतरा उन लोगों में अधिक देखा गया है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर थी। ऐसे में हमें आने वाले वर्षों में सेहत को ठीक रखने के लिए इम्युनिटी को मजबूती देने वाले उपायों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

हमारी लाइफस्टाइल की कई आदतें प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर रही हैं, स्वस्थ रहने के लिए 2023 के साथ इन आदतों को भी 'अलविदा' कहना बहुत आवश्यक है।

New Year Resolution 2024 bad habits to leave for good immune system
जंक फूड - फोटो : पेक्सेल्स

आहार में सुधार जरूरी

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का निर्माण करना सतत प्रक्रिया है जिसके लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता होती है। पौष्टिक आहार की इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। हालांकि शोधकर्ताओं ने पाया कि अत्यधिक प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों जैसे चिप्स, कुकीज, प्रोसेस्ड अनाज के साथ जंक-फास्ट फूड्स का अधिक सेवन हमारी इम्युनिटी को कमजोर कर देते हैं।

इसमें पौष्टिकता न के बराबर होती है, जबकि इनके अधिक सेवन से शरीर में इंफ्लामेशन का जोखिम रहता है। शरीर को रोगमुक्त रखने के लिए नए साल में प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन कम से कम करने का संकल्प लें।

New Year Resolution 2024 bad habits to leave for good immune system
स्ट्रेस के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : istock

तनाव के कारण हो रहा है नुकसान

आहार के बाद हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को सबसे ज्यादा क्षति अत्यधिक तनाव के कारण हो रही है। सामाजिक स्तर पर बढ़ती नकारात्मक परिस्थितयों के चलते कम उम्र में ही स्ट्रेस-एंग्जाइटी और डिप्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं। स्ट्रेस की स्थिति में शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन उत्पादित होता है जिसकी अधिकता शरीर में इंफ्लामेशन बढ़ाने लगती है जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। स्वस्थ रहने के लिए तनाव को कम करने वाले उपाय करना बहुत आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year Resolution 2024 bad habits to leave for good immune system
नींद की समस्या - फोटो : istock

नींद से न करें समझौता

हालिया अध्ययनों में पाया गया है कि स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम की तरह ही अच्छी नींद लेना भी बहुत आवश्यक है। हालांकि हमारे व्यस्त जीवन में नींद, अक्सर कम प्राथमिकता वाली होती जा रही है। इसका हमारे स्वास्थ्य और वायरस और बीमारी से लड़ने की क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप बूढ़े हैं या जवान, रात को अच्छी नींद लेना सभी के लिए महत्वपूर्ण है।

शोध में पाया गया है कि जिन लोगों की नींद रोजाना 7-8 घंटे की नहीं पूरी होती है वह अधिक बीमार पड़ते हैं।

विज्ञापन
New Year Resolution 2024 bad habits to leave for good immune system
शराब से होने वाले नुकसान - फोटो : Pixabay

शराब और धूम्रपान सबसे बड़े शत्रु

आखिर लेकिन सबसे महत्वपूर्ण, हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य और इम्युनिटी का सबसे बड़ा दुश्मन है शराब और धूम्रपान। शराब पीने से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। ये वायरस और बीमारियों से लड़ना हमारे लिए कठिन बना देती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शराब की थोड़ी मात्रा भी सुरक्षित नहीं है।

इसी तरह से धूम्रपान भी आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए खतरनाक है और कई प्रकार के कैंसर का कारक भी है। इन दोनों आदतों से दूरी बनाकर आप न सिर्फ इम्युनिटी को मजबूत कर सकते हैं साथ ही स्वस्थ और फिट भी रह सकते हैं।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed