कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक कई तरह के लक्षण सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पुराने और नए मिलाकर इसके 11 लक्षण जारी किए गए थे। कोरोना वायरस के रूप बदलने यानी इसके म्यूटेशन से लेकर इसके लक्षणों और प्रभावों में कई तरह के बदलाव सामने आते रहे हैं। कई अध्ययनों में यह बात कही जा चुकी है कि फेफड़ों के साथ यह वायरस दिल, किडनी, लिवर और अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है। अब ब्रिटेन के मैनचेस्टर में हुए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कोरोना वायरस का हमारी श्रवण शक्ति पर भी असर पड़ता है। यानी यह इंसान को बहरा भी बना सकता है।
{"_id":"5f24432294ea7051984dbcb8","slug":"new-symptoms-of-coronavirus-infection-make-you-deaf-research-reveals-covid-19-infect-ears-may-loss-hearing-capicity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: आपको 'बहरा' बना सकता है कोरोना वायरस, संक्रमण से कम होती है सुनने की क्षमता","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: आपको 'बहरा' बना सकता है कोरोना वायरस, संक्रमण से कम होती है सुनने की क्षमता
Sat, 01 Aug 2020 01:19 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस का हमारी श्रवण शक्ति पर भी असर पड़ता है
- फोटो : अमर उजाला
सुनने की समस्या (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- जी हां, सही पढ़ा आपने। इस हालिया शोध अध्ययन में पता चला है कि कोरोना वायरस संक्रमण से इंसानों की सुनने की क्षमता में भी कमी आ सकती है। इस अध्ययन के अनुसार, आठ में से एक कोरोना संक्रमित मरीज की सुनने की शक्ति कम हो सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के ऑडियोलॉजिस्ट ने 121 वयस्क संक्रमित मरीजों पर यह अध्ययन किया है। कोरोना संक्रमण के कारण इन मरीजों को वीथेनशावे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सुनने की समस्या (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social media
- ब्रिटेन में हुए इस शोध अध्ययन को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ऑडियोलॉजी में प्रकाशित किया गया है। इस शोध के निष्कर्ष में बताया गया है कि कोविड-19 इंसानों में सुनने की शक्ति को लंबे समय के लिए प्रभावित कर सकता है। इस शोध अध्ययन में भले ही कम प्रतिभागियों को शामिल किया गया, लेकिन वृहद स्तर पर शोध के लिए यह बेस स्टडी यानी आधार अध्ययन बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनने की समस्या (सांकेतिक तस्वीर)
आठ हफ्ते बाद कम हुई क्षमता
- अध्ययन के दौरान जब मरीजों से उनके सुनने की क्षमता के बारे में पूछा गया तो 121 में से 16 लोगों ने कहा कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के आठ हफ्ते बाद उनके सुनने की क्षमता बहुत कम हो गई थी। इनमें से आठ लोगों ने उनकी श्रवण शक्ति के बेहद खराब परिस्थिति की बात कही, जबकि आठ लोगों ने टिनीटस की शिकायत की।
विज्ञापन
कानों से संबंधित समस्या- टिनीटस
- फोटो : Pixabay
- दरअसल, टिनीटस कानों से संबंधित एक समस्या है। इस परिस्थिति में कान में कुछ बजते रहने की आवाज आती है। ऐसा लगता है जैसे कोई सीटी बज रही है या फिर कुछ अलग तरह का शोर।
- शोधकर्ताओं ने बताया कि अन्य बीमारियों में भी ऐसी समस्या आती है। उन्होंने बताया कि मिजल्स, मंप्स और मेनिनजाइटिस के वायरस भी इंसानों की सुनने की क्षमता को बुरी तरह प्रभावित करते हैं।