{"_id":"6055a61e8ebc3ec39577ed80","slug":"new-covid-strain-is-not-detectable-by-rtpcr-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: कोरोना का नया स्ट्रेन है 'धोखेबाज’, जांच से भी पता लगाना हुआ मुश्किल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: कोरोना का नया स्ट्रेन है 'धोखेबाज’, जांच से भी पता लगाना हुआ मुश्किल
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब फ्रांस में मिले कोरोना वायरस के इस नए स्ट्रेन ने लोगों को अचंभे में डाल दिया है। असल में यह नया स्ट्रेन जांच में भी सामने नहीं आता है। फ्रांस में कई ऐसे मामले देखने को मिले हैं जहां पर वायरस से संक्रमित होने के बावजूद लोगों के जांच की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नाक से किए जाने वाले आरटीपीसीआर टेस्ट को वायरस का यह नया स्ट्रेन धोखा दे रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं इस नए स्ट्रेन के बारे में वैज्ञानिकों का क्या कहना है?
2 of 4
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि कोरोना के हाल ही में आए 79 नए मामलों में 8 मरीजों में इस नए तरह के स्ट्रेन देखने को मिले हैं। यहां आश्चर्यजनक बात यह है कि मरीजों में लक्षण दिखने के बावजूद उनकी जांच के परिणाम नकारात्मक आ रहे हैं, इससे स्पष्ट होता है कि यह नया स्ट्रेन जांच के तरीके को धोखा दे रहा है।
3 of 4
coronavirus in jammu kashmir, covid-19, plasma therapy in Srinagar, doctor donated plasma
- फोटो : अमर उजाला
फिनलैंड के शोधकर्ताओं ने एक रिपोर्ट में इस नए स्ट्रेन के बारे में बताया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस नए स्ट्रेन की पहचान फिन-796एच के रूप में हुई है। वायरस का यह स्ट्रेन नाक के माध्यम से होने वाले कोरोना की जांच मे पकड़ में नहीं आ रहा है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि इस स्ट्रेन का स्पाइक प्रोटीन कई बार म्यूटेट हो चुका है, यही कारण है कि सामान्य आरटीपीसीआर टेस्ट में यह पकड़ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
new Corona strain
- फोटो : iStock
कई देशों में देखे जा रहे हैं नए नए स्ट्रेन
इससे पहले यूक्रेन के बुकोविना क्षेत्र में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी। इसे ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन से काफी मिलता-जुलता माना जा रहा है। इस स्ट्रेन में ऐसे खासियत हैं, जिन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अब तक पंजीकृत नहीं किया गया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।