फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Origin: आखिर कहां से आया कोरोना वायरस, चीन संग गुत्थी सुलझाएंगे डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ

Wed, 05 Aug 2020 11:14 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 05 Aug 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
New Covid 19 Research reveals Coronavirus origin in China, WHO Experts to reveal Corona starting point
Coronavirus Origin - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

देश-दुनिया को बुरी तरह प्रभावित करने वाला कोरोना वायरस का पहला मामला चीन में दिसंबर में आया था। इस वायरस की उत्पत्ति को लेकर वैज्ञानिक और शोधकर्ता कई तरह के दावे कर चुके हैं। हालांकि पूरी दुनिया इस बात को लेकर सहमत है कि इस वायरस की उत्पत्ति चीन में हुई है। वैज्ञानिक ये भी मानते आ रहे हैं कि यह बिल्कुल नए तरह का वायरस है, इसलिए इसका इलाज ढूंढ पाने में देर हुई। पिछले दिनों पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना वायरस 72 साल पहले ही चमगादड़ों में पनपा था और सालों बाद भी इसके नए रूप सामने आते रहे हैं। इन तमाम दावों के बीच एक बार फिर से डब्लयूएचओ के विशेषज्ञ कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाएंगे।

New Covid 19 Research reveals Coronavirus origin in China, WHO Experts to reveal Corona starting point
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दो विशेषज्ञों ने चीन का दौरा किया था। बीजिंग और संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी कोरोना वायरस के उद्गम का पता लगाने की योजना पर विचार कर रहे हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मंगलवार को मीडिया को यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने अपने दो हफ्ते के प्रवास के दौरान वायरस के उद्गम का पता लगाने को सहयोग के लिए प्रारंभिक परामर्श किया। 
New Covid 19 Research reveals Coronavirus origin in China, WHO Experts to reveal Corona starting point
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • वांग ने बताया कि विशेषज्ञों का दो हफ्ते का प्रवास गत रविवार को समाप्त हुआ। उनकी बातचीत कोरोना वायरस का आबादी से संबंध, पर्यावरण से संबंध, वायरस के पशु से उद्गम और संक्रमण से संबंध को लेकर थी। विशेषज्ञों ने चीन के साथ आगे के वैज्ञानिक शोध की योजना पर भी बातचीत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
New Covid 19 Research reveals Coronavirus origin in China, WHO Experts to reveal Corona starting point
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • वांग के मुताबिक, दोनों पक्षों ने डब्ल्यूएचओ के अंतर्गत विश्व स्वास्थ्य सभा द्वारा कोरोना वायरस के उद्गम का पता लगाने के लिए वैश्विक प्रयास को लेकर पारित प्रस्ताव में चीन के योगदान की संभावित रूपरेखा पर बातचीत की। हालांकि इस पर कितनी जल्दी काम शुरू होगा, यह तय नहीं है। 
विज्ञापन
New Covid 19 Research reveals Coronavirus origin in China, WHO Experts to reveal Corona starting point
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • इससे पहले कोरोना वायरस को लेकर चीन के माइक्रोबायोलॉजिस्ट और प्रसिद्ध सर्जन प्रो. क्वॉक-युंग युन (Kwok-Yung Yuen) अपने देश पर ही आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वुहान(जिस शहर से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई) के प्रशासन ने वायरस के फैलाव को छिपाए रखा और तमाम सबूतों को नष्ट कर दिया, ताकि सच्चाई दुनिया के सामने न आ सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed