फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Variant: इन दो नए लक्षणों के बारे में वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट, दोनों डोज ले चुके लोगों को भी हो रही है दिक्कत

Tue, 04 Jan 2022 03:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Jan 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
nausea and loss of appetite symptoms seen in Omicron infected, says Zoe Covid app study
कोरोना संक्रमण के नए लक्षण - फोटो : iStock

दुनियाभर में ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैलता जा रहा है। भारत में भी इसके बढ़ते रफ्तार ने लोगों के लिए एक बार फिर से मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। राजधानी दिल्ली में पिछले दिन कोरोना के 4 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए, जिसको देखते हुए सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। अध्ययनों में बताया जा रहा है कि ओमिक्रॉन से संक्रमितों में ज्यादातर लक्षण हल्के ही देखे जा रहे हैं, हालांकि संक्रमण से बचाव करते रहना सभी के लिए बहुत आवश्यक है। ओमिक्रॉन को लेकर किए गए अध्ययनों में वैज्ञानिकों ने पाया कि इसके संक्रमण के चलते लोगों को खांसी, बुखार, गले में खराश-खरोंच के साथ रात में पसीना आने की दिक्कत हो सकती है। इस बीच एक नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने ओमिक्रॉन के पेट से संबंधित कुछ लक्षणों के बारे में बताया है।



जोकोविड ऐप के एक अध्ययन के अनुसार, ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षणों को हल्का माना जाता है, हालांकि संक्रमितों में कुछ नए लक्षणों के बारे में भी पता चला है। संक्रमितों को मतली और भूख न लगने जैसी दिक्कत भी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कोरोनावायरस के ऐसे लक्षण आमतौर पर पहले के वैरिएंट्स में नहीं देखे जा रहे थे। किंग्स कॉलेज लंदन में जेनेटिक एपिडेमियोलॉजी के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर के अनुसार, ऐसे लक्षण उन लोगों में अधिक देखे जा रहे हैं जिनको वैक्सीन की दोनों डोज या फिर बूस्टर डोज भी मिल चकी है।

nausea and loss of appetite symptoms seen in Omicron infected, says Zoe Covid app study
कोरोना में मितली की समस्या - फोटो : iStock

ओमिक्रॉन के क्या लक्षण हैं?
ओमिक्रॉन को लेकर सीडीसी द्वारा किए गए अध्ययनों में खांसी, थकान, बुखार और बंद नाक को संक्रमण का लक्षण बताया गया था। प्रोफेसर टिम स्पेक्टर कहते हैं, कुछ संक्रमितों में सामान्य लक्षणों के साथ मतली, भूख न लगने, गले में खराश और सिरदर्द की समस्या भी देखी जा रही है। जबकि कुछ लोगों को उल्टी की भी दिक्कत हो रही है। हमें इन लक्षणों को भी गंभीरता से लेना चाहिए।

nausea and loss of appetite symptoms seen in Omicron infected, says Zoe Covid app study
कोरोना संक्रमितों में हल्के के लक्षण - फोटो : iStock

लक्षणों की गंंभीरता के मामले कम
प्रारंभिक अध्ययनों में कहा गया है कि ओमिक्रॉन के लक्षण डेल्टा वैरिएंट की तुलना में हल्के होते हैं। इसके अलावा संक्रमित लोगों के अस्पतालों में भर्ती होने की आशंका भी कम होती है। इंपीरियल कॉलेज लंदन के एक अध्ययन और स्कॉटिश पेपर अर्ली पांडेमिक इवैल्यूएशन एंड एन्हांस्ड सर्विलांस ऑफ कोविड-19 के शोध में कहा गया है कि ओमिक्रॉन संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की आशंका 15-25 फीसदी तक कम देखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nausea and loss of appetite symptoms seen in Omicron infected, says Zoe Covid app study
त्वचा पर कोरोना के लक्षण - फोटो : iStock

त्वचा पर भी हो सकते हैं कोविड-19 के लक्षण
एक अन्य अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि श्वसन अंगों के साथ त्वचा पर भी कोरोना के कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। कोरोना के कुछ संक्रमितों के त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते, दाने और धब्बों जैसे लक्षण देखे गए हैं। यदि आपमें भी इस तरह के कोई भी लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें। 

विज्ञापन
nausea and loss of appetite symptoms seen in Omicron infected, says Zoe Covid app study
ओमिक्रॉन संक्रमण के लक्षण - फोटो : iStock

लक्षणों को लेकर न हों कन्फ्यूज
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चूंकि देश में इस समय ठंड का मौसम चल रहा है, ऐसे में सभी लोगों को कॉमन कोल्ड और कोविड-19 के बीच अंतर को अच्छे से समझने की भी जरूरत है, दोनों ही मामलों में कुछ लक्षण समान हो सकते हैं। सीजनल फ्लू में बुखार या ठंड लगने, खांसी आने, सांस की तकलीफ, थकान, गले में खराश, बंद नाक की समस्या, मांसपेशियों या शरीर में दर्द की दिक्कत हो सकती है, कोविड के रोगियों में भी ऐसे ही लक्षण होते हैं। ऐसे में इस समय स्वास्थ्य को लेकर सभी लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed