फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Nutrition Week 2022: वजन कम करने के लिए भूल से भी न करें इन चीजों को डाइट में शामिल

Thu, 01 Sep 2022 04:14 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 01 Sep 2022 04:14 PM IST
विज्ञापन
National Nutrition Week 2022 Diets You Must Avoid For Weight Loss From Keto Diet GM Diet Know Why
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2022 - फोटो : Pixabay

National Nutrition Week 2022: भारत आज यानी 1 सितंबर से लेकर 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण दिवस मना रहा है। ऐसे में जो लोग सेहत को लेकर फिक्रमंद रहते हैं, उनको न्यूट्रिशन यानी पौष्टिक आहार के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। मोटापा या वजन बढ़ना कई बीमारियों की जड़ है। इस समस्या को दूर करने के लिए वजन को संतुलित रखना और मोटापे को कम करना जरूरी होता है। वजन कम करने के लिए लोग शारीरिक मेहनत करते हैं, साथ ही संतुलित डाइट अपनाते हैं। हालांकि तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो सही आहारों को अपने डाइट प्लान में शामिल करें। कुछ ऐसी खाद्य सामग्री हैं, जिसे बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। साथ ही पतले होने के लिए भूखे भी नहीं रहना चाहिए। इससे शरीर की ऊर्जा पर असर पड़ता है और कमजोरी होने लगती है। सोशल मीडिया पर कई सारी खाद्य सामग्रियां हैं जिसे फायदेमंद बताया जाता है लेकिन अगर आप मोटापा कम करने के लिए डाइट प्लान अपना रहे हैं तो इन कुछ चीजों का सेवन न करें। चलिए जानते हैं वजन कम करने के लिए किन चीजों के सेवन से बचें।

National Nutrition Week 2022 Diets You Must Avoid For Weight Loss From Keto Diet GM Diet Know Why
वजन कम करने के लिए इन चीजों को डाइट में न करें शामिल - फोटो : iStock

वजन कम करने के लिए न खाएं ये चीजें

बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए कीटो डाइट और एटकिंस को नहीं अपनाना चाहिए। वजन कम करने के लिए लोग कीटो डाइट और एटकिंस डाइट प्लान अपनाते हैं लेकिन पहले आपको ये पता होना चाहिए कि एटकिंस और कीटो डाइट क्या है? इनके फायदे और नुकसान जानें।

कीटोजेनिक डाइट को ही कीटो डाइट कहते हैं। इसे लो कार्ब डाइट, लो कार्ब हाई फैट डाइट भी कहा जाता है। कीटो डाइट में कार्ब की मात्रा सबसे कम, फैट की मात्रा सबसे अधिक और प्रोटीन फैट और कार्ब्स के बीच की मात्रा में होता है। एटकिंस और कीटोजेनिक डाइट में लोग भोजन में ऐसे पदार्थों को शामिल करते हैं, जिसमें कार्बोहाइड्रेट नहीं होता।

National Nutrition Week 2022 Diets You Must Avoid For Weight Loss From Keto Diet GM Diet Know Why
कीटो डाइट - फोटो : iStock

कीटो डाइट

सैन फ्रांसिस्को स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डॉ. ईथन वीस ने कम कार्बोहाइड्रेट वाले आहार पर संदेह जताते हुए कहा उन्होंने खुद कीटोजेनिक आहार का प्रयोग किया। सुबह का नाश्ता छोड़कर ज्यादातर शोधकर्ता ने सलाद, नट्स, पनीर, भुनी हुई सब्जियां ,ग्रिल्ड चिकन, मछली और डार्क चॉकलेट का सेवन किया। कीटो डाइट के सेवन का परिणाम यह निकला कि इससे अनावश्यक खर्च होता है और लंबे समय के लिए यह डाइट नुकसानदायक हो सकती है। फिर भी अगर आप इस डाइट को अपना रहे हैं तो कीटो वीन ऑफ डाइट अपना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Nutrition Week 2022 Diets You Must Avoid For Weight Loss From Keto Diet GM Diet Know Why
जीएम डाइट प्लान - फोटो : Pixabay

जीएम डाइट प्लान

जीएम डाइट प्लान में सात दिनों में सात किलो वजन कम करने का दावा किया जाता है। हफ्ते के सातों दिन अलग अलग खाद्य सामग्री का सेवन किया जाता है। जीएम डाइट प्लान में ज्यादातर बॉडी डिटॉक्स करने वाले फूड शामिल होते हैं। इस डाइट प्लान को अपनाकर तेजी से वजन कम होता है लेकिन ऐसा थोड़े समय के लिए ही होता है। यानी जैसे ही आप डाइट प्लान बंद करते हैं, वजन फिर बढ़ने लगता है।

विज्ञापन
National Nutrition Week 2022 Diets You Must Avoid For Weight Loss From Keto Diet GM Diet Know Why
एटकिंस डाइट चार्ट - फोटो : iStock

एटकिंस डाइट चार्ट

एटकिंस डाइट में वजन कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा सीमित रहते हैं और दूसरी तरफ जितना चाहे प्रोटीन और वसा का सेवन कर सकते हैं। हालांकि बेहद कम कार्बोहाइड्रेट वाले पोषक तत्व पाना बेहद मुश्किल होता है। लंबे समय तक इस डाइट चार्ट को भी नहीं अपना सकते है।

----------------
 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed