फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Nutrition Week 2022: क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय पोषण सप्ताह, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

Thu, 01 Sep 2022 02:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 01 Sep 2022 02:08 PM IST
विज्ञापन
National Nutrition Week 2022 Date Theme History Significance And Why It Is Celebrated In Hindi
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह - फोटो : amar ujala

National Nutrition Week 2022: आज से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हर साल एक सितंबर से सात सितंबर के बीच भारत में पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इस मौके पर बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। दरअसल, भारत स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में भले ही कार्य कर रहा हो लेकिन लोगों में सेहत को लेकर जागरूकता के अभाव के कारण रोगियों का आंकड़ा स्वास्थ्य सुविधाओं से ज्यादा ही रहता है। आजकल की बिगड़ी जीवनचर्या और गलत खानपान इसकी एक बड़ी वजह है। स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार के सेवन की आवश्यकता है। पोषण की पूर्ति के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने की शुरुआत की थी। हर साल एक निर्धारित थीम के साथ राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। अगली स्लाइड्स में जानिए राष्ट्रीय पोषण सप्ताह कब और क्यों मनाने की शुरुआत हुई, इस साल की थीम क्या है।

National Nutrition Week 2022 Date Theme History Significance And Why It Is Celebrated In Hindi
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2022

कब हुई राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाने की शुरुआत?

पोषण के महत्व को समझते हुए राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाने की शुरुआत मार्च 1975 में हुई थी। इसे मनाने का मकसद लोगों के खानपान और सेहत के लिए जागरूक करना था। बाद में 1980 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह एक हफ्ते की जगह महीने भर मनाया जाने लगा था। हालांकि भारत सरकार ने 1982 को सितंबर महीने के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाने का फैसला लेते हुए हर साल इस खास सप्ताह को मनाने का ऐलान कर दिया।

National Nutrition Week 2022 Date Theme History Significance And Why It Is Celebrated In Hindi
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2022 - फोटो : iStock

किसने की थी पोषण दिवस मनाने की शुरुआत?

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिकन डायटेटिक्स एसोसिएशन ने की थी। इस एसोसिएशन को अब न्यूट्रिशन और डाइट साइंस एकेडमी के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Nutrition Week 2022 Date Theme History Significance And Why It Is Celebrated In Hindi
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2022 - फोटो : iStock

राष्ट्रीय पोषण दिवस 2022 की थीम

हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने के लिए भारत सरकार एक खास थीम निर्धारित करती है। इस साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2022 की थीम 'सेलिब्रेट वर्ल्ड ऑफ फ्लेवर' है। इस थीम के साथ लोगों को स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों को नए स्वाद के तौर पर सेवन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। फल, सब्जियों और अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्रियों को आजमाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जो शरीर को न्यूट्रिशन देते हों।

विज्ञापन
National Nutrition Week 2022 Date Theme History Significance And Why It Is Celebrated In Hindi
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2022 - फोटो : iStock

कैसे मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह?

भारत सरकार का महिला और बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत खाद्य और पोषण बोर्ड हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन करते हैं। पोषण सप्ताह के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोगों को शरीर को पोषण देने वाली खानपान की चीजों के बारे में जागरूक किया जाता है। कोविड काल में लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने वाले पोषक तत्वों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed