{"_id":"5d199a128ebc3e3cc4715348","slug":"national-doctors-day-2019-theme-history-significance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"National Doctors Day 2019: जान बचाने वाले चिकित्सकों के खिलाफ हिंसा क्यों?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
National Doctors Day 2019: जान बचाने वाले चिकित्सकों के खिलाफ हिंसा क्यों?
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ये कहावत तो अपने हमेशा सुनी ही होगी कि हम भले भगवान को नहीं देख सकते लेकिन धरती पर 'डॉक्टर' भगवान का एक रूप हैं। आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस है। जिसका मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को धन्यवाद देना है कि वो अपने मरीजों के लिए मेहनत करते हैं और उन्हें बीमारी से उभरने में मदद करते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि यह उनकी कड़ी मेहनत है जो हम सभी को स्वस्थ रखती है और इसलिए यह दिन हमारे डॉक्टरों को धन्यवाद देने का अवसर प्रदान करता है।
2 of 4
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र रॉय को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जिनकी जयंती और पुण्यतिथि एक ही दिन होती है। यह दिन पूरे चिकित्सा पेशे को समर्पित है और हमारे जीवन में डॉक्टरों के मूल्य को उजागर करता है। 1991 में केंद्र सरकार द्वारा हर साल 1 जुलाई को डॉ बिधान चंद्र रॉय को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस स्थापित किया गया था।
3 of 4
डॉ.बिधान चंद्र रॉय का जन्म 1 जुलाई, 1882 को हुआ था और उनकी मृत्यु भी 1 जुलाई 1962 में हुई थी। 4 फरवरी, 1961 को उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। विभिन्न देशों में अलग-अलग तिथियों पर चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में 30 मार्च को, क्यूबा में 3 दिसंबर और 23 अगस्त को ईरान में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2019 कि थीम "डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा शून्य सहिष्णुता और क्लिनिक की स्थापना " है। हर साल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा थीम की घोषणा की जाती है। थीम पूरे भारत में डॉक्टरों के साथ हो रही हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा। 1 जुलाई से 8 जुलाई 2019 तक 'सेफ फ्रेटरनिटी वीक' के रूप में भी मनाया जाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।