फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: 'जानलेवा' हो सकती है नींद पूरी न होने की समस्या, इन बीमारियों का भी बढ़ जाता है खतरा

Tue, 15 Feb 2022 07:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Feb 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
lack of sleep affects health, bad sleep causes anxiety and skin problems
नींद न आने की समस्या है गंभीर - फोटो : Istock

शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम के साथ अच्छी नींद लेना बहुत आवश्यक माना जाता है। आमतौर पर हम आहार और व्यायाम पर तो ध्यान देते हैं लेकिन अच्छी नींद की आवश्यकताओं को नजरअंदाज कर देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर के कामकाज को बेहतर बनाए रखने के लिए रात के समय नींद पूरी होना बहुत आवश्यक माना जाता है। नींद पूरी न होने से मूड संबंधित तमाम तरह की समस्याओं के साथ कई गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है।



अध्ययनों से पता चलता है कि नींद की कमी के कारण तनाव-चिंता, चिड़चिड़ापन,घबराहट जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ नींद पूरी न हो पाने के कारण लोगों के ऊर्जा के स्तर में भी कमी बनी रहती है।  हर तीन में से एक व्यक्ति खराब नींद से पीड़ित है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि रोजाना बनी रहने वाली यह समस्या सेहत के लिए कितनी नुकसानदायक हो सकती है?

lack of sleep affects health, bad sleep causes anxiety and skin problems
स्लीप डिस्आर्डर की समस्या के कारण - फोटो : Pixabay

बढ़ जाता है मृत्यु का खतरा
ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने अध्ययनों के दौरान पाया कि जिन लोगों की नींद का पैटर्न अनियमित होता है या जिन लोगों की नींद रोज रात को पूरी नहीं होती है, उनमें अन्य लोगों की तुलना में मृत्यु का जोखिम अधिक होता है। विशेष रूप से, नींद की कमी के कारण हृदय रोग विकसित होने की आशंका बढ़ जाती है, जिसे दुनियाभर में मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण माना जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोज रात में कम से कम 6-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए। 

lack of sleep affects health, bad sleep causes anxiety and skin problems
हृदय रोगों का बढ़ जाता है खतरा - फोटो : iStock

इन बीमारियों का जोखिम
नींद की लगातार कमी बने रहने के कारण कई तरह की क्रोनिक बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक अनिद्रा से पीड़ित 90 प्रतिशत लोग किसी न किसी क्रोनिक स्वास्थ्य समस्या के शिकार हो सकते हैं। नींद की कमी के साथ कुछ बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

  • मधुमेह
  • स्ट्रोक
  • दिल की बीमारी
  • दिल का दौरा
  • दिल के धड़कन की अनियमितता
  • उच्च रक्त चाप
विज्ञापन
विज्ञापन
lack of sleep affects health, bad sleep causes anxiety and skin problems
नींद की कमी का त्वचा पर असर - फोटो : iStock

नींद की कमी का त्वचा पर असर
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सिर्फ एक रात की नींद पूरी न होने से आंखें सूज जाती हैं और त्वचा रूखी हो सकती है। यदि कोई व्यक्ति निरंतर इस समस्या का शिकार है तो उसको त्वचा से संबंधित कई स्थायी दिक्कतें भी हो सकती है। ऐसे लोगों में आंखों के नीचे काले घेरे, रूखी त्वचा और चेहरे पर महीन रेखाएं हो सकती हैं। समय के साथ त्वचा की चमक भी कम हो जाती है। 

विज्ञापन
lack of sleep affects health, bad sleep causes anxiety and skin problems
रात में लें अच्छी नींद - फोटो : iStock

अच्छी नींद के लिए क्या करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबित रात में अच्छी नींद के लिए सबसे आवश्यक है मन का शांत रहना। इसके अलावा डिनर में हल्का भोजन करें और भोजन के बाद टहलें। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित अध्ययन में वैज्ञानिकों ने तेजी से नींद प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका बताया है। अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि सोने से लगभग चार घंटे पहले कार्ब्स वाली चीजों का सेवन करना इसमें आपके लिए मदद कर सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed