फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: कोविड-19 के कारण बच्चों को हो रही है यह गंभीर बीमारी, ऐसे लक्षणों को न करें अनदेखा

Thu, 03 Jun 2021 02:09 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 03 Jun 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
multi inflammatory syndrome in children, post covid symptoms
बच्चों में पोस्ट कोविड समस्याएं - फोटो : iStock

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने सभी उम्र के लोगों को संक्रमित किया है, इसमें बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि ज्यादातर बच्चों में संक्रमण के हल्के लक्षण ही देखे गए हैं। संक्रमण की दूसरी लहर जैसे-जैसे खत्म होती दिख रही है, वैसे ही पोस्ट कोविड के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच कोविड-19 से ठीक हो चुके ज्यादातर बच्चों में एक गंभीर बीमारी देखने को मिल रही है, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मल्टी इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (एमआईएस-सी) बीमारी के रूप में इसकी पहचान की है। डॉक्टर इसे कावासाकी सिंड्रोम से जोड़कर देख रहे हैं, जिसके कारण बच्चों में गंभीर जटिलताएं देखने को मिल सकती हैं, इतनी ही नहीं इससे ठीक होने में 6 महीने से अधिक का समय लग सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 से ठीक हो रहे बच्चों में 4-6 सप्ताह बाद एमआईएस-सी के लक्षण देखे जा रहे हैं। लक्षणों की समय से पहचान करके बच्चों को त्वरित इलाज महैया कराना बेहद आवश्यक हो जाता है।


इस लेख में हम मल्टी इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के कारण बच्चों को हो रही समस्याओं और इसके लक्षणों के बारे में जानेंगे। 

multi inflammatory syndrome in children, post covid symptoms
मल्टी इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के बढ़े मामले (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

बच्चों में पोस्ट कोविड समस्याएं
डॉक्टरों के मुताबिक एमआईएस-सी के ज्यादातर मामले कोविड-19 से ठीक हो चुके बच्चों में देखने को मिल रहे हैं। कोविड के बाद प्रतिरक्षा प्रणाली संक्रमण से अधिक प्रतिक्रिया करती है, जिसके कारण शरीर के कई हिस्सों में गंभीर सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में बच्चों को बुखार, सिरदर्द, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं के साथ ज्यादातर मामलों में त्वचा से संबंधित बदलावों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। 

multi inflammatory syndrome in children, post covid symptoms
बच्चों को कोरोना के कारण हो रही है कई दिक्कतें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

क्या कहते हैं अध्ययन?
जामा डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार एमआईएस-सी के अन्य प्रचलित लक्षणों के अलावा त्वचा में मौजूद म्यूकस मेंब्रेन (श्लेष्मा झिल्ली) के आधार पर बच्चों में एमआईएस-सी के शुरुआती संकेतों का पता लगाया जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 से ठीक हो चुके बच्चों की त्वचा में दिखने वाले असामान्य परिवर्तनों को इन दिनों बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
multi inflammatory syndrome in children, post covid symptoms
मल्टी इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम का समय पर निदान जरूरी - फोटो : पिक्साबे

त्वचा पर देखे जा रहे हैं कई बदलाव
अध्ययन के दौरान अस्पताल में भर्ती एमआईएस-सी वाले 35 बच्चों के लक्षणों को विशेषज्ञों ने विस्तार समझने की कोशिश की। विशेषज्ञों ने 83 फीसदी से ज्यादा बच्चों की त्वचा पर म्यूकोजल लक्षण (त्वचा पर चकत्ते, सूजन और लालिमा) देखे। इस आधार पर विशेषज्ञ कहते हैं कि इस समय बच्चों की त्वचा पर एलर्जी और संक्रमण के कारण होने वाली समस्याओं की भी बारीकी से निगरानी करनी चाहिए। त्वचा पर ये लक्षण हल्के या मध्यम हो सकते हैं लेकिन इसका शीघ्रता से उपचार बेहद आवश्यक होता है। 

विज्ञापन
multi inflammatory syndrome in children, post covid symptoms
मल्टी इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के लक्षणों को पहचानें - फोटो : Pixabay
मल्टी इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के लक्षण
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक चूंकि ज्यादातर बच्चों में कोविड-19 के एसिम्टोमैटिक या हल्के लक्षण देखने को मिल रहे हैं, इसलिए मल्टी इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के लक्षणों पर ज्यादा गौर नहीं किया जाता रहा है। कोविड-19 के निगेटिव रिपोर्ट वाले कई बच्चों में भी इस तरह के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। इसलिए बच्चों में नजर आ रहे लक्षणों और कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों को ध्यान में रखते हुए समय पर इसका निदान किया जाना चाहिए। बच्चों में एमआईएस-सी के सामान्यत: निम्न लक्षण देखे जा सकते हैं।
  • तेज बुखार
  • आंखों का लाल होना।
  • बहुत अधिक थकान।
  • चिड़चिड़ापन
  • पेट में दर्द
  • भ्रम की स्थिति
  • सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द
  • पेशाब कम होना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed